लाइव न्यूज़ :

केंद्र से सीमित जवाबदेही भागीदारी वाली कंपनियों, लोगों पर कर का बोझ कम करने की अपील

By भाषा | Updated: December 13, 2021 21:27 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) ने केंद्र से सीमित देनदारी भागीदारी (एलएलपी) और व्यक्तिगत मालिकाना हक और प्रबंधन वाली कंपनियों को कम कॉरपोरेट कर का लाभ देने की अपील की। उसने कहा कि इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए कोष उपलब्ध होंगे तथा निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

प्रत्यक्ष कर पेशेवरों के निकाय ने भी लोगों पर कर के बोझ को कम करने की मांग की और सरकार से वित्त वर्ष 2022-23 के आगामी बजट में आयकर छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये करने का अनुरोध किया।

ईईसीसी इंडिया के चेयरमैन महेश देसाई ने दावा किया कि लगभग 84 प्रतिशत छोटे कारोबारों को कम कॉरपोरेट कर के लाभ से वंचित किया जा रहा है, जबकि इस कर का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों को अधिक निवेश योग्य अधिशेष प्रदान करना था।

उन्होंने कहा, "अगर कर कटौती से कारोबारी इकाइयों के हाथों में अधिक पैसा छोड़कर निवेश चक्र शुरू करना है, तो मालिकाना कंपनियों और एलएलपी को भी लाभ देने की जरूरत होगी क्योंकि वे इस वर्ग का सबसे बड़ा हिस्सा हैं और यह एमएसएमई के उत्थान के लिए जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

क्रिकेटआईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे?, जानिए क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली में आगे कौन?

क्रिकेट328 रन और विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप, अंशुल कंबोज की झोली में 14 विकेट और पर्पल कैप?, 11 अंक के साथ नंबर-1 पर पंजाब किंग्स?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी