लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी ने आर-पावर, आर-इंफ्रा के निदेशक पद से दिया इस्तीफा, सेबी ने शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर लगाई है रोक

By विशाल कुमार | Updated: March 26, 2022 07:38 IST

सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसेबी ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी।रिलायंस पावर ने कहा कि अंबानी सेबी के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के निदेशक पद से हट गए हैं।अंबानी ने कंपनी के निदेशक मंडल से भी इस्तीफा दे दिया है।

नई दिल्ली: अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी।

रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ‘‘गैर-कार्यकारी निदेशक अनिल डी अंबानी सेबी के अंतरिम आदेश के बाद कंपनी के निदेशक पद से हट गए हैं।’’

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने 'सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन' में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था।

एडीएजी समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

कंपनियों ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से अंबानी के नेतृत्व और कंपनी को बड़ी वित्तीय चुनौतियों के माध्यम से आगे बढ़ाने और आने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान संभावित रूप से ऋण मुक्त होने में अमूल्य योगदान पर पूरा भरोसा जताया।

बोर्ड ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान, कंपनी ने अपने लगभग 8 लाख शेयरधारकों के लिए बहुत पैसा बनाया है, जिसमें शेयर की कीमत 32 रुपये के निचले स्तर से बढ़कर 150 रुपये (469 फीसदी) हो गई है।

72 वर्षीय राहुल सरीन एक सिविल सेवक हैं और उनका 35 से अधिक वर्षों से लोक सेवा का विशिष्ट रिकॉर्ड है और वह भारत सरकार के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए।सरीन वर्तमान में अफथोनिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं।

टॅग्स :अनिल अंबानीरिलायंसभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम