लाइव न्यूज़ :

अनिल अंबानी ने कहा- पत्नी व परिवार उठा रहा मेरा खर्च, वकीलों की फीस के लिए गहने बेचने पड़े

By अनुराग आनंद | Updated: September 26, 2020 15:02 IST

यूके की कोर्ट में अनिल अंबनी ने कहा कि वकीलों को फीस देने के लिए मैंने अपनी पत्नी के गहने व जेवर बेचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल अंबानी ने कोर्ट से कहा कि वो एक साधारण जीवन जी रहे हैं और वो सिर्फ एक कार इस्तेमाल करते हैं।कर्ज के बोझ तले दबे उद्योगपति अनिल अंबानी ने खुद यूके की एक अदालत के सामने यह बात बताई है। चीनी बैंक ने अपने कर्ज वसूलने के लिए यूके की एक अदालत में अनिल अंबानी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाया था।

नई दिल्ली: अनिल अंबानी ने बताया है कि वह भाई मुकेश अंबानी की प्रॉपर्टी में बिना किराए दिए रह रहे हैं। चीनी बैंक मामले में यूके की कोर्ट में अपनी पक्ष रखते हुए अनिल अंबानी ने कहा कि मेरा खर्च बेहद कम है और हालात ऐसे हैं कि यह खर्च भी पत्नी व परिवार के लोग उठा रहे हैं। 

एचटी के मुताबिक, कोर्ट में अनिल ने कहा कि वकीलों को फीस देने के लिए मैंने अपनी पत्नी के गहने व जेवर बेचे हैं।  इसके साथ ही अनिल ने यह भी कहा कि मैं जिस घर में इस समय रह रहा हूं, वह प्रॉपर्टी मेरे भाई की है। 

अनिल अंबानी ने कहा मेरे पास बस सिर्फ एक कार-

बता दें कि एक समय था जब अनिल अंबानी का नाम भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में लिया जाता था और अब हालत यह है कि उन्हें अपने वकीलों की फीस भरने के लिए गहने तक बेचने पड़ रहे हैं।

अनिल अंबानी ने कोर्ट से कहा कि वो एक साधारण जीवन जी रहे हैं और वो सिर्फ एक कार इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि कर्ज के बोझ तले दबे उद्योगपति अनिल अंबानी ने खुद यूके की एक अदालत के सामने यह बात बताई है।

 

क्या है पूरा मामला-

दरअसल, चीनी बैंक ने अपने कर्ज वसूलने के लिए यूके की एक अदालत में अनिल के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। इस मामले में यूके हाई कोर्ट ने 22 मई, 2020 को अंबानी से कहा था कि वो चीन के तीन बैंकों को 12 जून, 2020 तक 71,69,17,681 डॉलर (करीब 5,281 करोड़ रुपये) कर्ज की रकम और 50,000 पाउंड (करीब 7 करोड़ रुपये) बतौर कानूनी खर्च के रूप में भुगतान करें। 

इसी मामले में आगे फिर 15 जून को इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शल बैंक ऑफ चाइना की अगुआई में चीनी बैंकों ने अनिल अंबानी की संपत्तियों का खुलासा करने की मांग की थी।

सुनवाई के बाद चीनी बैंक ने अनिल अंबानी के बारे में ये कहा-

कोर्ट में चली इस सुनवाई के समाप्त होते ही इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शल बैंक ऑफ चाइना, एक्सपोर्ट ऐंड इंपोर्ट बैंक ऑफ चाइना और चाइना डिवेलपमेंट बैंक ने भी जारी बयान में कहा कि वो अंबानी के खिलाफ बाकी सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं, अनिल अंबानी के प्रवक्ता की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि वो हमेशा से ही एक सामान्य जिंदगी जीने में विश्वास करते हैं जबकि उनके बारे में कई तरह की कोरी अफवाहें उड़ती रहती हैं।

टॅग्स :अनिल अंबानीकोर्टचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित