लाइव न्यूज़ :

अमूल के बाद वेरका ने दिया झटका, हर लीटर पर इतना रुपये की बढ़ोतरी, जानें असर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2023 21:50 IST

अमूल के बाद वेरका ब्रांड के तहत दूध उत्पाद बेचने वाली पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) दूध की कीमतों में 4 फरवरी (शनिवार) से 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

Open in App
ठळक मुद्देट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें 4 फरवरी (शनिवार) से लागू हो गई हैं।मानक दूध जो 57 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध था, अब उसकी कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।फुल क्रीम दूध जिसकी कीमत 60 रुपये प्रति लीटर थी, अब 66 रुपये हो गया है।

चंडीगढ़ः अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद वेरका ब्रांड के तहत दूध उत्पाद बेचने वाले पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (मिल्कफेड) ने कहा कि दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रहा है। द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक नई कीमतें 4 फरवरी (शनिवार) से लागू हो जाएगी।

मानक दूध जो 57 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध था, अब उसकी कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। फुल क्रीम दूध जिसकी कीमत 60 रुपये प्रति लीटर थी, अब 66 रुपये हो गया है। 51 रुपये लीटर वाला टोंड दूध अब 54 रुपये लीटर हो गया है। अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने अमूल पाउच दूध के सभी प्रकारों के दामों में बढ़ोतरी की है। 

अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने कहा कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात को छोड़कर हमने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे अन्य बाजारों में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। फिलहाल गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ेंगे।’’ अमूल दूध की नई कीमतें शुक्रवार सुबह से प्रभावी होंगी।

जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दाम बढ़ने के बाद अमूल ताजा का एक लीटर का पैकेट 54 रुपये का, एक लीटर अमूल गोल्ड 66 रुपये का, एक लीटर गाय का दूध 56 रुपये का और अमूल ए2 भैंस के दूध का पैकेट शुक्रवार से 70 रुपये में मिलेगा।

टॅग्स :अमूल डेयरीपंजाबहरियाणाचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?