लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने नए साल का दिया तोहफा: टीवी, सिनेमा टिकट सहित ये सात चीजें हुई सस्ती, देखें पूरी लिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: December 22, 2018 17:32 IST

अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि सरकार 99 प्रतिशत वस्तुओं को 18 प्रतिशत के दायरे में कर देगी।

Open in App

जीएसटी काउंसिल की बैठक में शनिवार को कई उत्पादों पर स्लैब रेट घटा दिया गया। इस बैठक में जीएसटी के अंतर्गत आने वाली 28 फीसदी स्लैब से 6 चीजों को बाहर कर दिया गया। जीएसटी से बहर हुई वस्तुओं में 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया।अब आम जन के लिए सिनेमा देखना भी सस्ता हो गया है। इसके साथ ही फ्रोजन सब्जियों पर से जीएसटी घटा दिया गया है। आइए देखें पूरी लिस्ट

अब फ्रोजन सब्जियों पर किसी भी प्रकार का जीएसटी नहीं लगेगा। बता दें कि पहले फ्रोजन सब्जियों पर 5 फीसदी का जीएसटी लगता था।

फुटवियर पर भी 18 फीसदी जीएसटी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है।

32 इंच से नीचे के मॉनिटर, टेलीविज़न स्क्रीन्स और पावर बैंक को 28% से 18% किया गया है।

म्यूजिक बुक पर जीरो जीएसटी कर दिया गया है यानि इस पर भी अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। इससे पहले म्यूजिक बुक पर 5 फीसदी तक का जीएसटी लगता था।

अगर आप थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेते हैं तो अब 18 फीसदी के मुकाबले 12 फीसदी ही जीएसटी लगेगा।

वहीं, 100 रुपये से कम के मूवी टिकट पर जीएसटी रेट को 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही 100 रुपये से ज्‍यादा की टिकट पर 28 की जगह 18 फीसदी जीएसटी लगेगी।

डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरे पर दरें 28% से 18% हुई हैं।

बता दें कि यह मीटिंग शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई थी। इस मीटिंग में सभी राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल हुए थे। काउंसिल की बैठक में यह तय किया गया है कि लग्जरी चीजों पर ही 28 फीसदी टैक्स लगेगा। 7 उत्पादों पर जीएसटी के दर को 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सीमेंट पर पहले दर 28 प्रतिशत था , लेकिन इस मीटिंग के बाद यह 18 प्रतिशत हो गया है। कई उत्पादों को 5 फीसदी के दायरे में लाया गया है।  

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबारउपभोक्ता बाजार रिपोर्ट 2026ः नए साल में भारत होगा सबसे आशावादी बाजार

कारोबारचुनौतियों के बावजूद उम्मीद से अधिक है देश की विकास दर

कारोबार'ट्रंप टैरिफ' के बावजूद FY26 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट बढ़कर 8.2% हुई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम