लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहंकार और जिद के कारण अमेरिका ने सच्चा दोस्त खोया?, अमेरिकी सांसद रो खन्ना बोले-चमड़ा-कपड़ा निर्यात प्रभावित, साझेदारी को ‘नष्ट’ किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 15:25 IST

रो खन्ना ने ट्रंप पर अमेरिका-भारत गठबंधन को मजबूत करने के लिए 30 वर्षों के कार्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया, जिसमें रूस से तेल की खरीद पर 25 फीसदी सहित भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी ‘टैरिफ’ लगाना शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देरो खन्ना ‘यूएस-इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी हैं।ट्रंप द्वारा किए जा रहे कार्यों से हक्के-बक्के हैं।अमेरिका के लिए एक रणनीतिक झटका है।

न्यूयॉर्कः अमेरिका के एक सांसद और दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये कदम भारत के साथ साझेदारी को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि अमेरिका के शीर्ष नेता के ‘‘अहंकार’’ को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रणनीतिक संबंध को नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा कि वह अमेरिका और भारत की साझेदारी को ‘नष्ट’ करने के लिए ट्रंप द्वारा किए जा रहे कार्यों से हक्के-बक्के हैं। रो खन्ना ‘यूएस-इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी हैं।

खन्ना ने ट्रंप पर अमेरिका-भारत गठबंधन को मजबूत करने के लिए 30 वर्षों के कार्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया, जिसमें रूस से तेल की खरीद पर 25 फीसदी सहित भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी ‘टैरिफ’ लगाना शामिल है। खन्ना ने कहा कि ट्रंप की नीतियां ‘‘भारत को चीन और रूस के नजदीक ले जा रही हैं’’, जो अमेरिका के लिए एक रणनीतिक झटका है।

खन्ना ने कहा कि भारत पर लगाए गए ‘टैरिफ’ ब्राजील को छोड़कर किसी भी अन्य देश की तुलना में ज्यादा हैं यहां तक की रूसी ऊर्जा के सबसे बड़ा खरीदार चीन पर लगाए गए ‘टैरिफ’ से भी अधिक। उन्होंने कहा, “इससे अमेरिका में भारत का चमड़ा व कपड़ा निर्यात प्रभावित हो रहा है और यह अमेरिकी निर्माताओं व भारत में हमारे निर्यात को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

यह भारत को चीन और रूस के करीब ले जा रहा है।” खन्ना ने इस मुद्दे की मूल वजह बताते हुए कहा कि कारण ‘‘बहुत छोटा’’ है। खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने से इनकार कर दिया जबकि पाकिस्तान ने ऐसा किया, जिससे दोनों देशों (भारत-अमेरिका) के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीNew York CityUSAWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?