लाइव न्यूज़ :

Amazon, Salesforce Layoffs: नए साल में झटका देने की तैयारी, 26000 कर्मचारियों को नौकरी से छुट्टी!, जानें अमेजन और सेल्सफोर्स ने क्या दी वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 13:31 IST

Amazon, Salesforce Layoffs: अमेजन ने बुधवार को कहा था कि वह करीब 18,000 लोगों की छंटनी करेगी। कंपनी के इतिहास में यह नौकरियों में यह सबसे बड़ी कटौती होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे15 लाख लोगों के वैश्विक कार्यबल का एक छोटा हिस्सा है। अनिश्चित और कठिन अर्थव्यवस्थाओं का पहले भी सामना किया है और आगे भी करती रहेगी।सेल्सफोर्स ने कहा कि वह अपने कार्यबल का दस फीसदी यानी करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।

Amazon, Salesforce Layoffs: ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन और कारोबारी सॉफ्टवेयर विनिर्माता सेल्सफोर्स ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। ये कंपनियां महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान काफी अधिक संख्या में हुई भर्तियों को अब कम करना चाह रही हैं।

अमेजन ने बुधवार को कहा था कि वह करीब 18,000 लोगों की छंटनी करेगी। कंपनी के इतिहास में यह नौकरियों में यह सबसे बड़ी कटौती होगी हालांकि यह उसके 15 लाख लोगों के वैश्विक कार्यबल का एक छोटा हिस्सा है। अमेजन के सीईओ एंडी जैस्सी ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा, ‘‘अमेजन ने अनिश्चित और कठिन अर्थव्यवस्थाओं का पहले भी सामना किया है और आगे भी करती रहेगी।

इन बदलावों से हमें मजबूत लागत ढांचे के साथ दीर्घकालिक अवसरों का पीछा करने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि छंटनी का ज्यादातर असर कंपनी के अमेजन फ्रेश, अमेजन गो और मानव संसाधन तथा अन्य कार्यों को संभालने वाले पीएक्सटी संगठन पर पड़ेगा। वहीं सेल्सफोर्स ने कहा कि वह अपने कार्यबल का दस फीसदी यानी करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी।

कंपनी के 23 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ी छंटनी है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा उन्हें करीब पांच महीने का वेतन, स्वास्थ्य बीमा, करियर संसाधन तथा अन्य लाभ दिए जाएंगे।

अमेजन और सेल्सफोर्स दोनों ने कहा कि छंटनी इसलिए की जा रही है क्योंकि महामारी के दौरान उन्होंने बहुत बड़े पैमाने पर भर्तियां कर ली थीं। सेल्सफोर्स ने महामारी से ठीक पहले, जनवरी 2020 में करीब 49,000 लोगों की भर्ती की थी। उसके आज के कार्यबल का आकार महामारी से पहले की तुलना में 50 फीसदी बड़ा है।

टॅग्स :अमेजननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स