लाइव न्यूज़ :

कार, टीवी और फ्रिज खरीदने वाले हो जाए सावधान, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने दी है चेतावनी, जानें अरबपति ने ऐसा क्यों कहा

By आजाद खान | Updated: November 21, 2022 12:41 IST

आर्थिक मंदी की आशंका को ध्यान में रखते हुए अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने बेकार और गैर-जरूरी खरीदारी करने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों को कहा है कि वे पैसे बचाकर रखे ताकि बुरे वक्त में ये पैसा उनके काम आए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने लोगों को बड़ी खरीदारी करने से मना किया है। उन्होंने कहा है कि छुट्टियों पर कार, टीवी और फ्रिज जैसे सामानों को खरीदने से बचा करें। जेफ ने आर्थिक मंदी की चेतावनी देते हुए कहा कि लोग बुरे वक्त के लिए पैसे बचाने की कोशिश करे।

वॉशिंगटन डीसी: अमेजन फाउंडर और अरबपति जेफ बेजोस ने छुट्टियों के मौसम में बड़ी खरीदारी करने से मना किया है। जेफ ने यह बयान अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में आने वाली आर्थिक मंदी की आशंका को ध्यान में रखते हुए दिया है। 

अमेजन के मालिक की माने तो जल्द ही पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी आ सकती है। ऐसे में उन्होंने लोगों ने उसे पैसे बचाने को कहा है और इस तरीके से खरीदारी से बचने की सलाह दी है। 

जेफ बेजोस ने क्या है 

सीएनएन से बात करते हुए अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस ने लोगों को आने वाली छुट्टियों में महंगे सामान जैसे नई कार, टीवी, फ्रिज आदि को खरीदने से परहेज करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे अपने पैसे बचा कर रखे ताकि मुश्किल वाले हालात में ये पैसे उनके काम आए। 

जेफ की माने तो अमेरिका में आर्थिक मंदी शुरू हो गई है, ऐसे मे आगे जाकर हालात कैसे हो सकते है इसका कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था अभी अच्छी नहीं दिख रही है, इसके मद्देनजर कई कंपनियों ने छंटनी भी शुरू कर दी है। ऐसे में जितना हो सके बेकार के खर्चों से बचा जाए। 

जेफ ने ऐसा क्यों कहा है

आपको बता दें कि अगले महीने क्रिसमस आने वाला है, ऐसे में उस समय विदेशों में छुट्टियां होती है। इन छुट्टियों में लोग जमकर खरीदारी करते है और देश के बाहर ट्रिप्प प्लान करते है। कुछ लोग क्रिसमस को अपने देश में ही मनाना पसंद करते है तो कुछ लोग इसे सेलीब्रेट करने के लिए विदेश भी जाते है। 

ऐसे में मंदी के आने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जेफ ने यह बयान दिया है। उनके अनुसार, इस तरह छुट्टियों में कोई बड़ी खरीदारी से बचे और साथ में पैसे भी बचत करें। आपको बता दें कि मेटा, अमेजन और ट्विटर जैसे कंपनियों ने पहले से छंटनी शुरू कर दी है। ऐसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में जल्द ही आर्थिक मंदी आ सकती है।  

टॅग्स :जेफ बेजोसअमेजनUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम