लाइव न्यूज़ :

Amazon-Flipkart की सेल 23 सितंबर से शुरू, SBI कार्ड्स पर मिलेंगे इतने छूट-प्राइम मेंबर्स को मिलेगा यह फायदा

By भाषा | Updated: September 14, 2022 15:02 IST

आपको बता दे कि जो लोग अमेजन से शॉपिंग करेंगे और वे भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें उनके शॉपिंग पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहारों पर होने वाले सेल के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट रेडी है। ऐसे में अमेजन का सेल 23 सितंबर से शुरू हो रहा है। वहीं फ्लिपकार्ट पर भी सेल 23 सितंबर से शुरू होगी जो इस महीने के अन्त तक चलेगी।

Amazon-Flipkart Online Sale 2022: ई-वाणिज्य क्षेत्र की बड़ी कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट पर त्योहारों के मौसम में लगने वाली ‘सेल’ 23 सितंबर से शुरू होगी। अमेजन इंडिया पर ‘द अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 28 से 29 दिन तक चलेगा वहीं फ्लिपकार्ट ने ‘द बिग बिलियन डेज 2022’ सितंबर महीने के अंत तक चलाने की घोषणा की है। 

अमेजन इंडिया ने क्या बोला

अमेजन इंडिया में उपाध्यक्ष नूर पटेल ने बताया, ‘‘हमारी सेल में 11 लाख विक्रेता शामिल होंगे जिनमें से दो लाख स्थानीय स्टोर हैं। इस बार विशेष बात यह है कि सेल दो साल की महामारी के बाद आ रही है।’’ 

आपको बता दें कि अमेजन 23 सितंबर को शुरू होने वाली अपने सेल से 24 घंटे पहले ही अपने प्राइम सदस्यों के लिए पेशकश शुरू कर देगी। पटेल ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान विभिन्न श्रेणियों में 2,000 से अधिक नई पेशकश की उम्मीद है। 

एसबीआई कार्ड से शॉपिंग करने पर मिलेगी 10 फीसदी की छूट

भारतीय स्टेट बैंक इस सेल के पहले चरण में साझेदार है और इसके डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि सेल दीपावली से तीन से चार दिन पहले तक जारी रहेगी। अमेजन पर 150 से अधिक प्रचारक (इन्फ्लुऐंसर) होंगे जो 600 से अधिक लाइव प्रसारण करके ग्राहकों को खरीद में मदद देंगे। 

भारतीय बाजारों में बड़े अभिनेताओं के साथ उतर रही है फ्लिपकार्ट 

दूसरी ओर फ्लिपकार्ट अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनेक हस्तियों के माध्यम से बिग बिलियन डेज कार्यक्रम का प्रचार करेगी। कंपनी का दावा है कि उसके पास 4.2 लाख विक्रेता साझेदार हैं। 

फ्लिपकार्ट के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘द बिग बिलियन डेज अपने परिचालनों के जरिए सतत तरीके से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और देशभर में रोजगार सृजन एवं आजीविका अवसर देने का प्रयास है।’’

टॅग्स :टेक्नोऐमजॉन ग्रेट इंडियन सेलफ्लिप्कार्ट बिग बिलियन डेज सेलऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

कारोबारयूपीआई के नियमों में बदलाव, लेनदेन करने से पहले जान लें ये बड़ी बातें

भारतUPI Transaction Rules: UPI के जरिए पेमेंट के दौरान हो गए धोखाधड़ी का शिकार, तो अब मिलेगा मुआवजा, जानें कैसे

कारोबारनकद लेन-देन पर आयकर विभाग की नजर, इस लिमिट से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर लगेगा भारी जुर्माना

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?