लाइव न्यूज़ :

मेक माय ट्रिप, गोआईबिबो और ओयो के खिलाफ अनुचित व्यापार व्यवहार का आरोप, प्रतिस्पर्धा आयोग ने कसा शिकंजा

By भाषा | Updated: October 29, 2019 20:45 IST

सीसीआई ने दो संबद्ध बाजारों के आधार पर इनके खिलाफ आरोपों का आकलन किया। मेक माय ट्रिप-गोआईबिबो (एमएमटी-गो) देश में होटल की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सेवा देती हैं। वहीं, ओयो देश में बजट होटलों के लिए फ्रेंचाइजी सेवा बाजार है। मेक माय ट्रिप ने गोआईबिबो का अधिग्रहण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मेक माय ट्रिप-गोआईबिबो और ओयो के खिलाफ कथित रूप से अनुचित व्यापार व्यवहार की जांच का आदेश दिया है।इस बारे में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस आफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने शिकायत की थी।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट मेक माय ट्रिप-गोआईबिबो तथा होटल सेवा प्रदाता ओयो के खिलाफ कथित रूप से अनुचित व्यापार व्यवहार की जांच का आदेश दिया है।

इस बारे में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशंस आफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद प्रतिस्पर्धा नियामक ने इन कंपनियों के कारोबार के विभिन्न पहलुओं की जांच के बाद पाया कि प्रथम दृष्टि में यह प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन का मामला है।

सीसीआई ने दो संबद्ध बाजारों के आधार पर इनके खिलाफ आरोपों का आकलन किया। मेक माय ट्रिप-गोआईबिबो (एमएमटी-गो) देश में होटल की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सेवा देती हैं। वहीं, ओयो देश में बजट होटलों के लिए फ्रेंचाइजी सेवा बाजार है। मेक माय ट्रिप ने गोआईबिबो का अधिग्रहण किया है।

आयोग ने कहा कि प्रथम दृष्टि में एमएमटी-गो संबद्ध बाजार में दबदबे की स्थिति रखती हैं। हालांकि, ओयो सस्ते होटलों के लिए फ्रेंचाइजी सेवा की उल्लेखनीय कंपनी है, लेकिन वह अपने संबद्ध बाजार में दबदबे की स्थिति में नहीं है।

सीसीआई ने अपने 26 पृष्ठ के आदेश में कहा है कि एमएमटी-गो और ओयो के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कानून की धारा 3(4) के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला बनता है।

यह धारा प्रतिस्पर्धा रोधी करारों को रोकने से संबंधित है। वहीं एमएमटी-गो के खिलाफ प्रथम दृष्टया धारा चार के तहत जांच का मामला बनता है।

धारा चार बाजार में अपनी दबदबे की स्थिति के दुरुपयोग से संबंधित है। सीसीआई की ओर से 28 अक्टूबर को जारी आदेश में कहा गया है कि ओयो और एमएमटी के बीच वाणिज्यिक करार से ओयो को तरजीह मिलती है और इससे ट्रीबो, फैब होटल या कोई अन्य होटल श्रृंखला बाहर हो जाती है।

ऐसे में इस प्रभाव के आकलन के लिए जांच जरूरी है। इस बीच, ओयो के प्रवक्ता ने कहा कि कंपर सीसीआई की जांच प्रक्रिया में सहयोग जारी रखेगी।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम पूरी प्रक्रिया में आयोग के साथ मिलकर काम करेंगे। हम सीसीआई के इस विचार के आभारी हैं कि ओयो होटल श्रृंखला कंपनी है।'' उन्होंने कीमत समता, बाजार खराब करने वाली कीमत, अत्यधिक कमीशन आदि के संदर्भ में प्रथम दृष्टया आरोपों को खारिज कर दिया।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम