लाइव न्यूज़ :

एयरटेल दूसरे नेटवर्क से आने वाली कॉल पर 2022 तक शुल्क जारी रखने के पक्ष में, वोडाफोन, आइडिया और BSNL की ये है राय

By भाषा | Updated: October 22, 2019 01:29 IST

वर्तमान में किसी आपरेटर के नेटवर्क पर दूसरे मोबाइल सेवा प्रदाता के नेटवर्क से आने वाली प्रत्येक कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट का आईयूसी लगता है। हालांकि, नई दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो इस शुल्क को जारी रखने का विरोध कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल चाहती है कि अन्य मोबाइल सेवाप्रदाताओं के नेटवर्क से आने वाली ‘इनकर्मिंग कॉल्स’ पर शुल्क 2022 तक जारी रखा जाए। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को इस बारे में भेजी गई अपनी राय में एयरटेल ने यह विचार व्यक्त किया है।

दूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल चाहती है कि अन्य मोबाइल सेवाप्रदाताओं के नेटवर्क से आने वाली ‘इनकर्मिंग कॉल्स’ पर शुल्क 2022 तक जारी रखा जाए। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को इस बारे में भेजी गई अपनी राय में एयरटेल ने यह विचार व्यक्त किया है। वोडाफोन आइडिया और सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने भी इंटरकनेक्ट उपयोगकर्ता शुल्क (आईयूसी) को जारी रखने का पक्ष लिया है।

वर्तमान में किसी आपरेटर के नेटवर्क पर दूसरे मोबाइल सेवा प्रदाता के नेटवर्क से आने वाली प्रत्येक कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट का आईयूसी लगता है। हालांकि, नई दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो इस शुल्क को जारी रखने का विरोध कर रही है।

ट्राई ने एक जनवरी, 2020 से आईयूसी व्यवस्था को बिल एंड कीप (बीएके) में बदलने का प्रस्ताव किया है जिसके तहत कोई आपरेटर कॉल के पारेषण पर शुल्क नहीं लेगा। हालांकि, नियामक ने हाल में मोबाइल कॉल टर्मिनेशन शुल्क को समाप्त करने की तारीख को बढ़ाने के बारे में परिचर्चा पत्र निकाला है।

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का कहना है कि आईयूसी वह शुल्क है जो कि एक दूरसंचार आपरेटर से उसकी कॉल को पूरा करने के लिये दूसरे सेवा प्रदाता की सुविधाओं का उपयोग करने के लिये लिया जाता है। एयरटेल ने ट्राई को भेजी प्रतिक्रिया में कहा है बीएके व्यवस्था को लागू करने की तारीख को कम से कम तीन साल टाला जाना चाहिए।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने आरोप लगाया है कि ट्राई द्वारा कॉल कनेक्ट शुल्क की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की सोच के खिलाफ है। इससे न केवल नियामक की विश्वसनीयता प्रभावित होगी बल्कि निवेशकों का भरोसा भी डगमगाएगा। उसका कहना है कि इससे कुछ पुराने आपरेटरों के निहित स्वार्थी हितों का ही बचाव होगा। 

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोनआईडियाबीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित