लाइव न्यूज़ :

विमान ईंधन की कीमत में हुआ 0.2 फीसदी का इजाफा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे दाम

By भाषा | Updated: April 16, 2022 15:21 IST

सार्वजनिक तेल कंपनियों की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक एटीएफ के दाम में 277.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस मूल्य वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ के भाव 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविमानों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एटीएफ की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैंमूल्य वृद्धि के बाद दिल्ली में एटीएफ के भाव 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैंएटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को 18.3 फीसदी की भारी वृद्धि की गई थी

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच विमानों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एटीएफ की कीमतें भी शनिवार को 0.2 फीसदी बढ़ा दी गईं। यह एटीएफ की कीमतों में हुई इस साल की लगातार आठवीं बढ़ोतरी है।

सार्वजनिक तेल कंपनियों की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक एटीएफ के दाम में 277.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस मूल्य वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ के भाव 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं।

इस तरह एटीएफ की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस बीच पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगातार दसवें दिन अपरिवर्तित बने रहे। इसके पहले करीब दो हफ्ते में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10-10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

विमान ईंधन की कीमतों में हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को संशोधन किया जाता है जबकि तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में दैनिक आधार पर बदलाव करने की छूट है।

एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को 18.3 फीसदी की भारी वृद्धि की गई थी। उसके बाद एक अप्रैल को भी इसके दाम में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। बहरहाल कीमत में ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एटीएफ की कीमत अब 1,11,981.99 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,17,753.60 रुपये और चेन्नई में 1,16,933.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए 85 फीसदी आयात पर निर्भर भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में दर्ज की गई वृद्धि का नतीजा है। इसके अलावा महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्था में तेल की मांग भी बढ़ रही है।

किसी विमानन कंपनी की परिचालन लागत में करीब 40 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले एटीएफ की कीमत भी इस साल लगातार बढ़ी है। इस साल अब तक हुई आठ मूल्य वृद्धि में एटीएफ के दाम 39,180.42 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ चुके हैं।

टॅग्स :तेल की कीमतेंATFपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत