लाइव न्यूज़ :

हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, एयर एशिया ने लॉन्च किया सस्ता ऑफर

By भाषा | Updated: March 25, 2018 22:57 IST

विमानन कंपनी की इस रियायती टिकट योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 26 मार्च से 01 अप्रैल के बीच कंपनी की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक कराने होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्चः एयर एशिया ने उसकी विमान सेवा से उड़ान भरने वालों के लिए रविवार को एक विशेषरियायती टिकट योजना की पेशकश की, जिसके तहत घरेलू उड़ानों के लिएकेवल 849 रुपए से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए1,999 रुपए में टिकट उपलब्ध होंगे। हालांकि, विमानन कंपनी की इस रियायती टिकट योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 26 मार्च से 01 अप्रैल के बीच कंपनी की वेबसाइट या उसके मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक कराने होंगे।

कंपनी के यहां जारी बयान में कहा गया है किरियायाती टिकट की यह योजना इस साल एक अक्टूबर से लेकर अगले साल 28 मई के दौरान यात्रा के लिए होगी। 

कंपनी ने कहा, 'पेशकश के तहत एक तरफा घरेलू उड़ान 849 रुपये से उपलब्ध हैं तथा यह छूट एयरएशियाडॉटकॉम या एयर एशिया मोबाइल एप के जरिए बुक कराने पर उपलब्ध होगी।' 

बयान में कहा गया कि कुआलालाम्पुर, बैंकाक, फुकेट और मेलबॉर्नकी यात्रा के लिए भी रियायती टिकट योजना उपलब्धहै। इन जगहों के लिए टिकट कम से कम 1,999 रुपये में बुक की जा सकेगी।

उसने कहा कि एयर एशिया बेंगलुरू, रांची, जयपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, नागपुर, इंदौर, कोच्चि, हैदराबाद, पुणे, गुवाहाटी, चेन्नई और कोलकाता जैसे घरेलू शहरों के लिए सेवाएं देती है।

टॅग्स :एयर एशिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फ्लाइट में तेज आवाज में बात कर रही थी महिला, मना करने पर शख्स को जड़ा थप्पड़; एयरएशिया विमान में हाई वोल्टेज ड्रामा

भारतमाइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होते ही रुक गई ये सेवाएं, स्टॉक मार्केट, बैंकिंग से लेकर ये सेवाएं बंद; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

कारोबारIndian Air Travel: ट्रेन, बस और कार छोड़ हवाई यात्रा अधिक कर रहे भारतीय!, 3 माह में 9.7 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरकर तोड़ दी रिकॉर्ड, एमईआई रिपोर्ट जारी

ज़रा हटकेएयरएशिया के सीईओ की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल, बिना शर्ट पहने मैनेजमेंट की मीटिंग में शामिल होने पर मचा बवाल

भारतकर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को विमान में चढ़ने की अनुमति ना देने के बाद हैदराबाद पहुंची एयर एशिया की फ्लाइट, जानें मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स