लाइव न्यूज़ :

Air Pollution: इलेक्ट्रिक वाहन अपनाओ और वायु प्रदूषण को दूर भगाओ?, पीएमओ ने दिल्ली-एनसीआर में जरूरत पर दिया बल, जानें मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2024 22:02 IST

Air Pollution: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों से चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) का सख्ती से और समय पर क्रियान्वयन करने का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देजीआरएपी, सर्दियों के दौरान लागू किया जाने वाला प्रदूषण-रोधी उपाय है। पराली के उपयोग में छोटे उद्योगों को सहायता देने के निर्देश दिए।ई-बस बेड़े को बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया, जिसका लक्ष्य देश में 10,000 ई-बसें जोड़ना है।

Air Pollution: प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सोमवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एनसीआर में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और चार्जिंग बुनियादी ढांचे को विकसित करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया गया। एक बयान में कहा गया कि कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों से चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) का सख्ती से और समय पर क्रियान्वयन करने का आह्वान किया।

जीआरएपी, सर्दियों के दौरान लागू किया जाने वाला प्रदूषण-रोधी उपाय है। बयान में कहा गया कि मिश्रा ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को पराली जलाने से रोकने के लिए कार्ययोजना को सख्ती से लागू करने, फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने और पराली के उपयोग में छोटे उद्योगों को सहायता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विस्तार के महत्व पर जोर दिया। बयान के अनुसार, मिश्रा ने राज्यों को ‘पीएम ई-बस सेवा’ योजना के तहत अपने ई-बस बेड़े को बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया, जिसका लक्ष्य देश में 10,000 ई-बसें जोड़ना है।

मिश्रा ने राज्य सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से पटाखों पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने का भी आग्रह किया। बैठक में कैबिनेट सचिव, दिल्ली पुलिस प्रमुख के अलावा पर्यावरण, कृषि, ऊर्जा, पेट्रोलियम, सड़क परिवहन, आवास और पशुपालन जैसे विभिन्न मंत्रालयों के प्रमुख प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य सचिवों ने भी हिस्सा लिया।

टॅग्स :वायु प्रदूषणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी