लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया अपने यात्रियों के लिए लेकर आई नया प्लान, फ्लाइट में होगा महाराजा क्लास

By भाषा | Updated: June 23, 2018 05:12 IST

उन्नत प्रीमियम क्लास को 'महाराजाडायरेक्ट' नाम दिया गया है और एयरलाइन को इन प्रीमियम क्लास से अपना राजस्व प्रति दिन 6.5 करोड़ रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। अभी मौजूदा राजस्व प्रति दिन चार करोड़ रुपये है। 

Open in App

नई दिल्ली, 23 जूनः एयर इंडिया ने लंबी दूरी के यात्रियों को लुभाने और राजस्व बढ़ाने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाले अपने बोइंग विमानों के बेड़े में प्रथम तथा बिजनेस क्लास को और उन्नत बनाया है। चालक दल के सदस्यों की नयी वर्दी के साथ ही सेवाओं में सुधार उस समय किया गया है जब सरकार ने घाटे में चल रही सरकारी विमान वाहक सेवा के लिए विनिवेश की योजना अभी रोक दी है। 

उन्नत प्रीमियम क्लास को 'महाराजाडायरेक्ट' नाम दिया गया है और एयरलाइन को इन प्रीमियम क्लास से अपना राजस्व प्रति दिन 6.5 करोड़ रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। अभी मौजूदा राजस्व प्रति दिन चार करोड़ रुपये है। 

नागरिक उड्डन सचिव आर एन चौबे ने महाराजा डायरेक्ट की घोषणा करते हुए कहा कि किसी भी एयरलाइन के लिए राजस्व का अहम स्रोत बिजनेस और प्रथम क्लास होता है इसलिए दुनिया की किसी भी एयरलाइन के बिजनेस क्लास की बराबरी करने के लिए एयर इंडिया के बिजनेस क्लास को उन्नत बनाने की कोशिश की गई है। 

उन्होंने कहा कि यात्रियों को उतने ही पैसे में बेहतर अनुभव मिलेगा जितने वे पहले दे रहे थे। उन पर कोई भी अतिरिक्त भार नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुधार करने के बाद एयर इंडिया का राजस्व करीब 20 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। 

इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार एयर इंडिया को आज के मुकाबले और बेहतर कंपनी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एयरलाइन और उसके कर्मचारियों का उसके वित्तीय और विरासत के मुद्दों पर बहुत कम नियंत्रण है लेकिन वे निश्चत तौर पर सेवाओं में सुधार और एयरलाइन के लिए चमत्कार कर सकते हैं। 

एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप कुमार खरोला ने कहा कि अमेरिका जैसे गंतव्यों पर जाने वाले उसके बोइंग 777 विमान के बेड़े में प्रथम और बिजनेस क्लास की सीटों को जुलाई अंत तक उन्नत बनाया जाएगा जबकि अधिकतर यूरोप जाने वाले बोइंग 787 विमान को उन्नत बनाने में एक और माह लगेगा। 

इन विमानों में चालक दल के सदस्यों की नई वर्दी होगी जो पारंपरिक और पश्चिमी पोशाक का मिला जुला रूप होगी। साथ ही यात्रियों को स्वादिष्ट व्यंजन और क्षेत्र के आधार पर पेय पदार्थ परोसे जाएंगे। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :एयर इंडियासुरेश प्रभु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी