लाइव न्यूज़ :

Air India Express: ‘इकॉनमी क्लास’ सीट पर फोकस?, अप्रैल 2025 से एआई एक्सप्रेस की विशेष मुहिम, एआईएक्स कनेक्ट का टाटा समूह में विलय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2024 12:18 IST

Air India Express: विमानन कंपनी के पास करीब 90 विमानों का बेड़ा है और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक यह संख्या 110 को पार कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा विमानों में से 30 से अधिक विमान ‘ड्यूल क्लास’ सीट वाले हैं। अप्रैल से ‘बिजनेस क्लास’ सीट वाले विमानों का पुन:संयोजन शुरू करेगी।विमानन कंपनी केवल ‘इकॉनमी क्लास’ सीट की पेशकश करना चाहती है।

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अप्रैल 2025 से बिजनेस क्लास सीट वाले विमानों का पुन:संयोजन शुरू करने की योजना बनाई है, उसका मकसद ‘इकॉनमी क्लास’ सीट पर अधिक ध्यान देना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। विमान कंपनी केवल ‘इकॉनमी क्लास’ सीट वाले, संकीर्ण बॉडी वाले विमानों के परिचालन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने एक अक्टूबर को एआईएक्स कनेक्ट का अपने साथ विलय कर लिया है। विमानन कंपनी के पास करीब 90 विमानों का बेड़ा है और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक यह संख्या 110 को पार कर सकती है।

मौजूदा विमानों में से 30 से अधिक विमान ‘ड्यूल क्लास’ सीट वाले हैं। विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह अप्रैल से ‘बिजनेस क्लास’ सीट वाले विमानों का पुन:संयोजन शुरू करेगी। विमानन कंपनी केवल ‘इकॉनमी क्लास’ सीट की पेशकश करना चाहती है।

एआई एक्सप्रेस वर्तमान में इकोनॉमी तथा बिजनेस क्लास सीट मुहैया कराती है। इसके बेड़े में करीब 90 विमान..बोइंग 737 एनजी, 737-8 और ए320 फैमिली विमान हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत इनकी कुल संख्या 110 के पार पहुंचने की उम्मीद है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस छोटे शहरों और कस्बों को महानगरों से जोड़ने के साथ-साथ नए विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि एयरलाइन छोटे तथा मझोले शहरों और कस्बों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

इंडिगो बोइंग 777 विमानों की ‘वेट लीज’ अवधि बढ़ाने के लिए नागर विमानन मंत्रालय के साथ कर रही है काम

विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ नागर विमानन मंत्रालय के साथ मिलकर टर्किश एयरलाइंस से पट्टे पर लिए ‘वाइड-बॉडी’ बोइंग 777 विमानों की अवधि बढ़ाने की संभावना तलाश रही है, क्योंकि मौजूदा अवधि इस सप्ताह समाप्त हो रही है। इंडिगो वर्तमान में दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल तक की उड़ानों के लिए ‘वेट-लीज’ पर लिए दो बोइंग 777 विमानों का संचालन कर रही है।

उसके बेड़े में ये दो ही ‘वाइड-बॉडी’ विमान हैं। इंडिगो भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी है जिसकी घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 62 प्रतिशत से अधिक है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी को विमान पट्टे पर दिए जाने की अवधि का विस्तार नहीं मिल पा रहा है। संपर्क करने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एयरलाइन ‘‘ ‘वेट लीज’ को बढ़ाने के वास्ते समाधान तलाशने के लिए मंत्रालय के साथ काम कर रही है। हमारी एओजी (एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड) से संबंधित क्षमता संबंधी बाधाओं में सुधार हो रहा है लेकिन यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं।’’

‘वेट लीज’ से तात्पर्य विमान को पट्टे पर मुहैया कराने के साथ-साथ उसके चालक दल के सदस्य, रखरखाव तथा बीमा संबंधी जरूरतों को भी पट्टे पर दिया जाने से है। इंडिगो द्वारा 14 नवंबर तक दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के लिए दो बोइंग 777 विमानों का परिचालन किया जाएगा। वेबसाइट ‘फ्लाइट रडार 24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर से एयरलाइन इन मार्गों पर ए321 विमानों का संचालन करेगी।

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स