लाइव न्यूज़ :

Agri trade MNI: कृषि मंडी पर कानूनी ढांचे की सिफारिश, जानें क्या है रूपरेखा और कैसे कर सकता है काम, किसान भाई ऐसे करें प्रयोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 16:14 IST

Agricultural Market Agri trade MNI: ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) अप्रैल 2016 में शुरू किए जाने के बाद से एक लंबा सफर तय कर चुका है। अब तक, 23 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों की 1,361 मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2.45 लाख व्यापारी ई-नाम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।ई-नाम प्लेटफॉर्म पर 2.79 लाख करोड़ रुपये का व्यापार दर्ज किया गया है।समिति की अध्यक्षता कर्नाटक सरकार के विशेष सचिव (कृषि) मनोज राजन ने की।

Agricultural Market Agri trade MNI: राष्ट्रीय महत्व की कृषि मंडी (एमएनआई) के माध्यम से मंडियों और राज्यों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए गठित एक विशेषज्ञ समिति ने प्रस्तावित मंच को लेकर कार्यान्वयन और कानूनी ढांचे की सिफारिश की है।

केंद्र ने एमएनआई की अवधारणा और कार्यान्वयन के माध्यम से मंडियों और राज्यों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 21 अप्रैल, 2023 को एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। समिति की अध्यक्षता कर्नाटक सरकार के विशेष सचिव (कृषि) मनोज राजन ने की।

इसमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और बिहार के राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सदस्य शामिल थे। इसमें राज्य के प्रतिनिधियों के अलावा, निदेशक (कृषि विपणन) समेत अन्य शामिल थे। समिति को एमएनआई के कार्यान्वयन के लिए रूपरेखा की सिफारिश करने का काम सौंपा गया था।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि चार जुलाई, 2023 को विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष ने एमएनआई मंच को लेकर रिपोर्ट दी है। समिति ने एमएनआई मंच के कार्यान्वयन, कानूनी ढांचे, विवाद समाधान प्रणाली आदि की सिफारिश की है। इसमें कहा गया है कि यह मंच भागीदार राज्यों के किसानों को अपनी अधिशेष उपज को राज्य की सीमाओं से परे बेचने का अवसर प्रदान करेगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) अप्रैल 2016 में शुरू किये जाने के बाद से एक लंबा सफर तय कर चुका है। अब तक, 23 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों की 1,361 मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया गया है।’’ तीन जुलाई, 2023 तक 1.75 करोड़ से अधिक किसान और 2.45 लाख व्यापारी ई-नाम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। ई-नाम प्लेटफॉर्म पर 2.79 लाख करोड़ रुपये का व्यापार दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Farmersहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारभारत सरकारGovernment of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट