लाइव न्यूज़ :

MDH, एवरेस्ट पर फिर लटकी तलवार, सिंगापुर, हॉन्ग-कॉन्ग के बाद नेपाल में आयात और बिक्री पर लगा प्रतिबंध

By आकाश चौरसिया | Updated: May 18, 2024 16:41 IST

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने नोटिस में कहा कि हमारा ध्यान उन मीडिया रिपोर्ट पर गया, जिनमें बाजार में इन घटिया उत्पादों की बिक्री और इनके उपभोग के लिए हानिकारक होने के बारे में बताया गया था

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर, हॉन्ग-कॉन्ग के बाद नेपाल में भी मसालों पर लगा प्रतिबंधइस बात की जानकारी नेपाल के गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के द्वारा जारी नोटिस में सामने आईअब नेपाल ने आयात और बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है

काठमांडू:सिंगापुर और हांगकांग के बाद, नेपाल ने भी कथित गुणवत्ता संबंधी चिंताओं को लेकर भारतीय कंपनियों के कुछ मसाला उत्पादों के आयात और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के अनुसार, एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला उत्पादों को संदिग्ध एथिलीन ऑक्साइड या ईटीओ विकार के कारण शुक्रवार से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सामने आए आदेश के तहत एमडीएच के मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला पाउडर और मिश्रित मसाला करी पाउडर तथा एवरेस्ट के फिश करी मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विभाग ने शुक्रवार को जारी एक नोटिस में कहा, ''चूंकि इन चार उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई है, इसलिए खाद्य विनियमन 2027 बीएस के अनुच्छेद 19 के अनुसार देश के भीतर इन उत्पादों के आयात और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।''

नोटिस में कहा गया, ''हमारा ध्यान उन मीडिया रिपोर्ट पर गया, जिनमें बाजार में इन घटिया उत्पादों की बिक्री और इनके उपभोग के लिए हानिकारक होने के बारे में बताया गया था।'' खाद्य गुणवत्ता नियंत्रण निगरानी संस्था ने आयातकों और व्यापारियों से इन उत्पादों को बाजार से वापस लेने का भी आग्रह किया है। 

पिछले महीने, सिंगापुर और हांगकांग ने कैंसर से जुड़े कुछ ईटीओ के संदिग्ध ऊंचे स्तर का हवाला देते हुए एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ मसालों की बिक्री रोक दी थी। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने तब से देश में विभिन्न ब्रांडों के मिसे मसालों की गुणवत्ता जांच करने के लिए कदम उठाए हैं।

टॅग्स :नेपालसिंगापुरहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?