लाइव न्यूज़ :

विजय शेखर शर्मा को शेयर बाजार से लगा जोर का झटका, सेबी की नोटिस के बाद इतने फीसद स्टॉक गिरा

By आकाश चौरसिया | Updated: August 26, 2024 16:04 IST

गौरतलब है कि मार्केट नियंत्रक सेबी ने विजय शेखर शर्मा और साल 2021 में आईपीओ में उनके साथ रहे बोर्ड सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया है कि उस दौरान उन्होंने तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। अब कंपनी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसेबी का पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा को कारण बताओ नोटिसइस नोटिस के बाद कंपनी के शेयर में जबरदस्त गिरावट 8.88 फीसदी से गिरते हुए पेटीएम का प्रति शेयर एनएसई में 505.55 रुपए पर पहुंचा

नई दिल्ली: पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा को कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में  4.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाजार में एनएसई में मंगलवार को 505.55 पर प्रति शेयर जा पहुंचा और दूसरी तरफ शेयर बाजार में भी 4.48 प्रतिशत गिर गया। वहीं, अब बाजार में कंपनी का एक शेयर 530.00 पर जा पहुंचा है।  

गौरतलब है कि मार्केट नियंत्रक सेबी ने विजय शेखर शर्मा और साल 2021 में आईपीओ में उनके साथ रहे बोर्ड सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया है कि उस दौरान उन्होंने तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। इस बात की पुष्टि मनीकंट्रोल ने की है। 

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पेटीएम प्रमुख विजय शेखर शर्मा और नवंबर 2021 में कंपनी की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के दौरान सेवा देने वाले बोर्ड के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। गौरतलब है कि विजय वन 97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (पेटीएम पैरेंट कंपनी) के फाउंडर रहे हैं। सेबी ने जो नोटिस जारी किया है, उसमें ये कहा गया है कि विजय शेखर शर्मा द्वारा प्रवर्तक वर्गीकरण मानदंडों का कथित तौर पर अनुपालन ना करने से संबंधित हैं। रिपोर्ट में ये भी बात निकल कर के आ रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने जांच के लिए सेबी को इनपुट दिए हैं।

सेबी के करीबी व्यक्ति ने बताया कि नियंत्रक का मानना है कि विजय शेखर शर्मा को प्रमोटर के रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए था। और संस्थापक द्वारा किए गए दावों की सटीकता को सत्यापित करना और उसे सत्यापित करना कंपनी के बोर्ड सदस्यों का कर्तव्य भी था।

सूत्र के मुताबिक, सेबी पहले भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है, लेकिन वे ज्यादातर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले थे। इस मामले में बड़ी देर की है क्योंकि शर्मा पर इससे पहले भी कई वित्तीय फ्रॉड के अधिकतर केस दर्ज हो चुके हैं। यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है जहां सेबी संभावित अनुपालन चूक के लिए निदेशकों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहा है, जिसे बैंकरों या वैधानिक लेखा परीक्षकों द्वारा भी इंगित नहीं किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, मामले से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “मामले में एक प्रमुख मुद्दा यह है कि सेबी ने लिस्टिंग के तीन साल बाद कार्रवाई शुरू की है। 2021 में ऑफर डॉक्यूमेंट दाखिल होने के बाद से ही सेबी को शेयरहोल्डिंग व्यवस्था के बारे में पता था। वास्तव में, इसके बाद, प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों ने भी इस मुद्दे को लाल झंडी दिखा दी है। हालाँकि, सेबी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक प्रकरण के बाद ही कार्रवाई शुरू की।"

पेटीएम शेयर एनएसई में 8.88 फीसदी से गिरते हुए प्रति शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 505.55 रुपए पर पहुंच गया है। इस साल पेटीएम के स्टॉक बीएसई में अब तक कुल 18.17 फीसदी गिर चुके हैं। पिछले एक साल में 41.20 फीसदी के साथ मार्केट में निवेशकों को अच्छे रिटर्न नहीं दिए हैं। 

टॅग्स :पेटीएमनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNSE NiftyBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर