लाइव न्यूज़ :

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप का बड़ा फैसला, इन कंपनियों की 5% हिस्सेदारी बेचने पर कर रहा विचार

By आकाश चौरसिया | Updated: August 22, 2024 16:28 IST

हिंडनबर्ग रिपोर्ट से गौतम अडानी की कंपनियों को झटका लगा है, जिससे उबरने के लिए अब अडानी अपनी पावर और सीमेंट कंपनियों के 5 फीसदी शेयर को बेचने की तैयारी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर अडानी ग्रुप पर पड़ाअब कर्ज के बोझ से उबरने के लिए अपनी कंपनियों की हिस्सेदारी को बेचने पर कर रहें विचारइसके अलावा कंपनियों में बड़े बदलाव की संभावना भी नजर आ रही है- रिपोर्ट

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप ने कर्ज के भार से उबरने के लिए अपनी कंपनियों में शामिल त में 5 फीसदी शेयर को बेचने के लिए बोली लगाने के लिए निवेशकों का इंतजार कर रहा है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि प्रमोटर होल्डिंग्स में कटौती करना कंपनी चाह रही है। दुूसरी तरफ देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना अडानी ग्रुप (Adani Group) अपनी छवि बदलने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी में है।

पिछले साल जनवरी में अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप को काफी नुकसान पहुंचा था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप ने अपनी छवि को चमकाने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है।

सूत्रों का कहना है कि ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने पारिवारिक कार्यालयों के लिए एक टॉप ग्लोबल फर्म से ऑडिटर्स और एक सीईओ हायर करने की योजना बना रहे हैं। वह ग्रुप के फैमिली ऑफिसेज में उस स्तर की पारदर्शिता लाना चाहते हैं जैसी लिस्टेड कंपनियों में रहती है।

अडानी ग्रुप का बिजनस खनन से लेकर मीडिया तक फैला हुआ है। खबरों की मानें तो अडानी ग्रुप अपनी फैमिली ऑफिसेज के अकाउंट्स का ऑडिट करने के लिए दुनिया की 6 बड़ी अकाउंटिंग फर्मों में से दो से बात कर रहा है। मकसद अडानी की वेल्थ के मैनेजमेंट में पारदर्शिता लाना है ताकि हिंडनबर्ग रिसर्च जैसे मामलों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की कई कमियों को उजागर किया था। इस बात पर भी सवाल उठे थे कि ग्रुप कैसे काम करता है और अपनी लिस्टेड कंपनियों को कैसे चलाता है।

टॅग्स :Adani EnterprisesAdani Wilmar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबारगौतम अडानी की कुल संपत्ति एक दिन में ₹299 करोड़ बढ़ी, सेबी द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से क्लीन चिट मिलने के बाद हुआ ऐसा

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?