लाइव न्यूज़ :

कोल्डड्रिंक के बाद अब नमकीन के कारोबार में उतरे मुकेश अंबानी, अमेरिकी कंपनी जनरल मिल्स से मिलाया हाथ, केरल से होगी शुरुआत

By आजाद खान | Updated: May 27, 2023 14:06 IST

इस ब्रांड को भारती बाजार में लॉन्च करते हुए दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा है कि “नमकीन, चिप्स जैसे उत्पाद पसंद करने वाले पहली बार अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बुगल्स के कॉर्न चिप्स का मजा उठा सकेंगे। जनरल मिल्स का यह ब्रांड 50 वर्ष पुराना है और ब्रिटेन, अमेरिका और पश्चिम एशिया समेत दुनिया के प्रमुख बाजारों में उपलब्ध है।”

Open in App
ठळक मुद्देकोल्डड्रिंक के बाद अब मुकेश अंबानी ने नमकीन के कारोबार में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिकी कंपनी जनरल मिल्स से साझेदारी कर बगल्स के कॉर्न चिप्स को भारतीय बाजार में उतारा है। बता दें कि यह कंपनी 50 साल पुराना है और इसके कई ब्रांड अभी बाजार में है जो काफी नाम किए हुए है।

नई दिल्ली:  मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस रिटेल समूह ने शुक्रवार को अमेरिकी ब्रांड की एक नमकीन को भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी जनरल मिल्स (General Mills) अमेरिका की प्रमुख कंपनियों में से एक है जिनके कुछ नामी ब्रांड भी है। इस ब्रांड लॉन्च के जरिए रिलायंस रिटेल समूह भारतीय बाजारों में वेस्टर्न स्नैक्स कैटेगरी में कदम रखने जा रही है। 

मिनियापोलिस-आधारित जनरल मिल्स के पोर्टफोलियो में पिल्सबरी, बेट्टी क्रोकर, नेचर वैली, हेगन-डैज़, चीयरियोस, ओल्ड एल पासो, एनीज़, वंचाई फेरी और अन्य जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं। बता दें कि एलन के बुगल्स चिप्स 10 रुपए के पैक में उपलब्ध होंगे जो असली नमकीन, माटर और पनीर जैसे फ्लेवर में बिक्री होंगे। 

50 साल पुराना है ये ब्रांड

रिलायंस समूह की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल ने अमेरिका की प्रमुख खाद्य प्रसंस्करण कंपनी जनरल मिल्स के साथ साझेदारी करते हुए नमकीन एवं अन्य स्नैक्स उत्पाद खंड में कदम रखा है। रिलायंस रिटेल की अनुषंगी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में जनरल मिल्स के ब्रांड एलन्स बगल्स बाजार में उतारते हुए पश्चिमी स्नैक्स खंड में दस्तक दी। 

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा, “नमकीन, चिप्स जैसे उत्पाद पसंद करने वाले पहली बार अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बुगल्स के कॉर्न चिप्स का मजा उठा सकेंगे। जनरल मिल्स का यह ब्रांड 50 वर्ष पुराना है और ब्रिटेन, अमेरिका और पश्चिम एशिया समेत दुनिया के प्रमुख बाजारों में उपलब्ध है।” आरसीपीएल एलन्स बगल्स ब्रांड के अंतर्गत नमकीन, टमाटर और चीज फ्लेवर में स्नैक्स उपलब्ध कराएगी। कंपनी एलन्स बगल्स को सबसे पहले केरल में उतारेगी और उसके बाद धीरे-धीरे देशभर में इसका विस्तार करेगी। 

23 साल बाद फिर से रि लॉन्च हुआ है कैंपा कोला

इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह के एफएमसीजी इकाई ने करीब 23 साल बाद देसी कोला ब्रांड कैंपा (Campa) कोला को फिर से लॉन्च किया था। यानी करीब 23 साल पहले यह देसी कोला ब्रांड खूब चलता था लेकिन इसके बाद जब यह बंद हो गया था तो रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह ने पिछले साल की शुरुआत में इस ब्रांड को 22 करोड़ में खरीद लिया था। 

फिलहाल इस ब्रांड को तीन फ्लेवर में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) द्वारा बरसों बाद फिर से इस ब्रांड को लॉन्च किया गया है।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :मुकेश अंबानीReliance Industries LimitedबिजनेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है