लाइव न्यूज़ :

2022 के बाद मार्केट की पहली बार रफ्तार हुई धीमी, एनएसई और सेंसेक्स की भी हालत खस्ती

By आकाश चौरसिया | Updated: January 17, 2024 17:09 IST

जून, 2022 के बाद यह इस साल का पहला मौका है, जब किसी एक दिन में निफ्टी 50 और सेंसेक्स को इस तरह की गिरावट का सामना करना पड़ा हो। 17 जनवरी को ही एचडीएफसी बैंक के भी शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई है। एचडीएफसी की यह गिरावट तब हुई, जब एक दिन पहले ही दिसंबर तिमाही की रिपोर्ट सामने आई। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2022 के बाजार में मचा हाहाकार, निवेशक हुए परेशान एचडीएफसी समेत कई बैंक पर भी इसका असर दिखाएनएसई 50 और सेंसेक्स 30 की भी हालत खस्ती

नई दिल्ली: जून, 2022 के बाद यह इस साल का पहला मौका है, जब किसी एक दिन में निफ्टी 50 और सेंसेक्स को इस तरह की गिरावट का सामना करना पड़ा हो। 17 जनवरी को ही एचडीएफसी बैंक के भी शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखी गई है। एचडीएफसी की यह गिरावट तब हुई, जब एक दिन पहले ही दिसंबर तिमाही की रिपोर्ट सामने आई। 

धवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत में 8 फीसद से अधिक की गिरावट आई। विश्लेषकों ने बताया कि निवेशक तीसरी तिमाही के मार्जिन को लेकर चिंतित दिख रहे हैं, जो काफी हद तक मार्केट के लिए अच्छे संकेत नहीं है। एचडीएफसी बैंक के शेयर मूल्य के खराब प्रदर्शन ने बाजार में हलचल पैदा कर दी, जिसका असर कई अन्य बैंकिंग शेयरों पर भी पड़ा। निफ्टी बैंक के दिन का अंत 4 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट के साथ किया, क्योंकि प्रत्येक घटक ने खुद को नकारात्मक क्षेत्र में पाया।

निफ्टी 50 आज 21,647 अंक के साथ खुला था, जबकि पिछले दिन 22,032 अंक पर बंद हुआ था और सत्र के दौरान 21,550.45 के इंट्राडे निचले स्तर को छू गया। अंत में सूचकांक 460 अंक या 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 21,571.95 पर बंद हुआ।

वहीं, 30 अंकों वाले सेंसेक्स की बात की जाए तो वो भी 71,998.93 मार्केट में खुला, जो कि पिछले दिनों 73,128.77 अंक के साथ बंद हुआ था और सत्र के दौरान 71,429.30 के इंट्राडे निचले स्तर को छू गया। सूचकांक 1,628 अंक या 2.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,500.76 पर बंद हुआ। 

यह एक निफ्टी-50 और सेंसेक्स के लिए सबसे बड़ा दिन रहा, जब दोनों के शेयरों में इस तरह की गिरावट देखी गई। वहीं, 13 जून 2022 को निफ्टी 50 भी 2.64 फीसद और सेंसेक्स 2.68 फीसद गिरा था। मिड और स्मॉल-कैप सूचकांकों को भी नुकसान हुआ, लेकिन बेंचमार्क की तुलना में उनकी गिरावट कम स्पष्ट थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। मिड कैप का मतलब यह है कि कंपनियों के कुल शेयरों के मूल्य को कहा जाता है। 

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketNSEBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम