लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को 1.543 अरब डॉलर का ऋण देगा एडीबी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:02 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 22 दिसंबर नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) 1.543 अरब डॉलर का ऋण देगा। एडीबी ने इसके लिए पाकिस्तान के साथ छह वित्तीय समझौते किये है।

इस ऋण का इस्तेमाल देश के ऊर्जा क्षेत्र, सड़क, नागरिक और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार और उन्नयन में मदद के लिए किया जाएगा।

इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के सचिव मियां असद हयाउद्दीन और एडीबी के क्षेत्रीय निदेशक योंग ये ने यहां एक बैठक के दौरान इन ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

इन समझौतों में पाकिस्तान के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए वित्तीय, तकनीकी और शासन स्तर पर सुधारों का समर्थन करने के लिए 30 करोड़ डॉलर का नीति-आधारित ऋण शामिल है।

वही खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पांच शहरों में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए 38.5 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण समझौता किया गया है।

समझौते के समय मौजूद आर्थिक मामलों के मंत्री उमर अयूब खान ने निरंतर वित्तीय सहायता के लिए एडीबी का धन्यवाद भी किया।

एडीबी ने इससे पहले अगस्त में कोरोना वायरस रोधी टीके खरीदने में मदद करने के लिए पाकिस्तान को पचास करोड़ डॉलर का ऋण स्वीकृत किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?