लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने सिक्किम में सड़क बुनियादी ढांचा उन्नयन के लिए 25 लाख डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में सड़क के बुनियादी ढांचे का उन्नयन करने के लिए केंद्र सरकार के साथ 25 लाख डॉलर (लगभग 18.23 करोड़ रुपये) की ऋण सहायता के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

एडीबी ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि 25 लाख डॉलर का परियोजना तत्परता वित्तपोषण (पीआरएफ) ऋण, सिक्किम में प्रमुख जिला सड़कों के उन्नयन के लिए परियोजना की तैयारी और डिजाइन गतिविधियों का समर्थन करेगा।

एडीबी ने कहा कि यह समझौता पूर्वोत्तर राज्य के महत्वपूर्ण कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों और तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों से संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

प्रस्तावित सिक्किम प्रमुख जिला सड़क उन्नयन परियोजना के लिए रिण समझौते पर वित्त मंत्रालय से रजत कुमार मिश्रा और एडीबी के भारत स्थित मिशन के कंट्री डायरेक्टर, ताकेओ कोनिशी ने हस्ताक्षर किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?