लाइव न्यूज़ :

अदानी रियल्टी ने लार्सेन एंड टर्बो को पछाड़ा, बांद्रा की मुख्य भूमि पुर्नविकास के लिए लगाई सबसे ज्यादा बोली

By आकाश चौरसिया | Updated: February 17, 2024 11:58 IST

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने माहिम खाड़ी के सामने और सी लिंक रोड के किनारे प्रमुख भूमि पार्सल के लिए बोली के लिए बड़ा आयोजन किया, इस योजना के तहत एक कास्टिंग यार्ड और एमएसआरडीसी कार्यालय शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देएमएसआरडीसी के तहत आने वाली मुख्य भूमि के विकास के लिए अदानी समूह ने मारी बाजीइस प्रक्रिया में दूसरे नंबर पर लार्सेन एंड टर्बो रहाभूमि पार्सल में 45 लाख वर्ग फुट का संभावित विकास क्षेत्र है

मुंबई: अडानी रियल्टी ने महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की बांद्रा साइट पुनर्विकास के लिए लार्सेन एंड टर्बो को ऊंची बोली लगाते हुए इस रेस में पछाड़ दिया है। इसके तहत महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) की बांद्रा में 24 एकड़ की प्रमुख भूमि के पुनर्विकास का कार्य होना है।

समझौते के तहत अदानी रियल्टी ने राज्य सरकार निकाय को 23.15 फीसदी राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश की, जबकि लार्सन एंड टुब्रो ने परियोजना के राजस्व का 18 फीसदी हिस्सा पेश किया।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने माहिम खाड़ी के सामने और सी लिंक रोड के किनारे प्रमुख भूमि पार्सल के लिए बोली के लिए बड़ा आयोजन किया, इस योजना के तहत एक कास्टिंग यार्ड और एमएसआरडीसी कार्यालय शामिल है। यह भूखंड विकास नियंत्रण और संवर्धन विनियम 2034 में वाणिज्यिक और आवासीय उपयोग के लिए आवंटित किया गया है और इसकी अनुमानित लागत 30,000 करोड़ रुपए है।

भूमि पार्सल में 45 लाख वर्ग फुट का संभावित विकास क्षेत्र है। बांद्रा रिक्लेमेशन में आवासीय कीमतें लगभग 83,000 रुपए प्रति वर्ग फीट आंकी गई हैं।

समझौते के तहत ये है शर्तबोली की शर्तों के अनुसार, अदानी रियल्टी ने राजस्व के तौर पर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) को 23.15 फीसदी राजस्व यानी 8 हजार करोड़ रुपए देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस जमीन पर होने वाले विकास के लिए कुल 10 साल का कार्य निर्धारित किया गया है, जिसके बाद यह प्राइम जगह बनकर तैयार हो जाएगी। 

टॅग्स :Adani Enterprisesगौतम अडानीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?