लाइव न्यूज़ :

इजराइल के हाइफा पोर्ट के निजीकरण की Adani Ports ने जीती बोली, जानिए हर डिटेल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2022 12:46 IST

इजराइल के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार देर रात कहा कि अडानी पोर्ट्स और उसके साथी गैडोट केमिकल टैंकर और टर्मिनल लिमिटेड हाइफा पोर्ट्स में 100 प्रतिशत इक्विटी खरीदेंगे. मंत्रालय ने कहा कि निजीकरण प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और दक्षता में सुधार के लिए स्थानीय बंदरगाहों के समग्र सुधार का हिस्सा था.

Open in App
ठळक मुद्देअडानी पोर्ट्स के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 2.1 प्रतिशत तक बढ़े.अडानी पोर्ट्स के पास संयुक्त उद्यम में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी की हिस्सेदारी गैडोट के पास होगी.

मुंबई: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स को इजराइल में बड़ी कामयाबी मिली है. इजराइल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट्स के निजीकरण का टेंडर अडानी पोर्ट्स ने जीत लिया है. इसी के साथ अडानी पोर्ट्स्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को वृद्धि देखी गई. हाइफा पोर्ट्स के निजीकरण के टेंडर के लिए अडानी पोर्ट्स द्वारा 4.2 बिलियन शेकेल (1.18 बिलियन डॉलर) की बोली लगाई गई थी.

इजराइल के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार देर रात कहा कि अडानी पोर्ट्स और उसके साथी गैडोट केमिकल टैंकर और टर्मिनल लिमिटेड हाइफा पोर्ट्स में 100 प्रतिशत इक्विटी खरीदेंगे. मंत्रालय ने कहा कि निजीकरण प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और दक्षता में सुधार के लिए स्थानीय बंदरगाहों के समग्र सुधार का हिस्सा था. अडानी पोर्ट्स के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 2.1 प्रतिशत तक बढ़े.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी पोर्ट्स के पास संयुक्त उद्यम में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी की हिस्सेदारी गैडोट के पास होगी. इस साल मई में 10.5 बिलियन डॉलर में होल्सिम लिमिटेड की भारतीय सीमेंट इकाइयों का अधिग्रहण करने के बाद नई जीत जीत अडानी के पोर्ट्स-टू-पावर समूह के तेजी से बढ़ते वैश्विक पदचिह्न को चिह्नित करती है. 

टॅग्स :Adani EnterprisesIsrael
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम