लाइव न्यूज़ :

Adani LIC: अदानी विवाद के बीच एलआईसी को बड़ा फायदा, शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में उछलकर 8334 करोड़ रुपये

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 9, 2023 22:06 IST

Adani LIC:  एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा कि वह जल्द अडाणी समूह के शीर्ष प्रबंधन से मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 235 करोड़ रुपये था।2021-22 इसी तिमाही में 97,620.34 करोड़ रुपये थी।एक साल पहले 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 76,574.24 करोड़ रुपये थी।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कई गुना उछलकर 8,334.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 235 करोड़ रुपये था। एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कहा कि वह जल्द अडाणी समूह के शीर्ष प्रबंधन से मिलेंगे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शेयर बजार को दी सूचना में कहा कि उसकी शुद्ध प्रीमियम आय दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 1,11,787.6 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2021-22 इसी तिमाही में 97,620.34 करोड़ रुपये थी। हालांकि ये आंकड़े तुलनीय नहीं है।

क्योंकि उस समय एलआईसी सूचीबद्ध कंपनी नहीं थी। एलआईसी की निवेश से आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 84,889 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 2021-22 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 76,574.24 करोड़ रुपये थी।

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के चेयरमैन एम आर कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी के अधिकारी अडाणी समूह के शीर्ष प्रबंधन के साथ बैठक करेंगे और विभिन्न कारोबार से जुड़े समूह में संकट को लेकर स्पष्टीकरण मांगेंगे। अडाणी समूह में एलआईसी (जीवन बीमा निगम) के निवेश को लेकर विपक्षी दलों के साथ-साथ निवेशक आलोचना कर रहे हैं।

अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी है। रिपोर्ट में अडाणी समूह पर बाजार में कथित गड़बड़ी करने और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। हालांकि, अडाणी समूह ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

एलआईसी के चेयरमैन ने वित्तीय परिणाम की घोषणा के समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालांकि, हमारी निवेशकों की टीम पहले ही अडाणी समूह ने स्पष्टीकरण मांग चुकी है, हमारा शीर्ष प्रबंधन उनसे इस मामले में संपर्क करेगा। हम अभी वित्तीय परिणाम को लेकर व्यस्त थे।

हम जल्दी ही उनसे मिलेंगे और उनसे स्पष्टीकरण मांगेगे। हम समझना चाहते हैं कि बाजार और समूह के साथ क्या हो रहा है।’’ हालांकि, कुमार ने एलआईसी और अडाणी समूह के बीच बैठक को लेकर कोई समयसीमा नहीं बतायी।

टॅग्स :एलआईसीAdani Enterprisesगौतम अडानीAdani Wilmar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम