लाइव न्यूज़ :

Adani Group Share News: मूडीज ने अडाणी समूह की 4 कंपनियों को ‘नकारात्मक’ किया, शेयर गिरे, बाजार पूंजीकरण 10.2 लाख करोड़ रुपये घटा, जानें मार्केट का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2023 21:00 IST

Adani Group Share News:  अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भी गिरावट जारी रही। कंपनी ने हालांकि बाजार धारणा सकारात्मक बनाने का प्रयास किया और कहा कि उसकी वृद्धि योजनाएं कायम हैं, व्यापारिक योजनाएं पूरी तरह वित्त पोषित हैं और वह शेयर धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी समूह की सात कंपनियों का बाजार मूल्य आधा रह गया है।समूह ने वृद्धि लक्ष्य और पूंजीगत व्यय में कटौती की खबरों को खारिज कर दिया।सौर, हरित हाइड्रोजन और हवाई अड्डों के विस्तार की योजनाएं सही रास्ते पर हैं।

Adani Group Share News: अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर सोमवार को नुकसान के साथ बंद हुए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सात प्रतिशत से अधिक टूटा। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने समूह की चार कंपनियों के परिदृश्य को ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया है, जिससे समूह के शेयरों पर प्रतिकूल असर पड़ा।

बाजार में मिले-जुले रुख कारोबार के बीच समूह की कंपनियों के शेयर नुकसान में बंद हुए। ब्रोकरेज फर्म स्टॉक्सबॉक्स के शोध प्रमुख मनीष चौधरी ने कहा, "अडाणी समूह के शेयर आज दबाव में रहे। कारोबार के दौरान समूह के लिए नकारात्मक सूचनाएं अधिक थी। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

इन सूचनाओं में मूडीज की अडाणी समूह की चार कंपनियों के दृष्टिकोण को लेकर रेटिंग घटाया जाना शामिल है।’’’ उन्होंने कहा कि 24 जनवरी से लेकर आज तक कारोबारी सत्रों में अडाणी समूह की कंपनियों (अंबुजा, एसीसी और एनडीटीवी सहित) का बाजार पूंजीकरण लगभग 10.2 लाख करोड़ रुपये यानी लगभग 53 प्रतिशत घट चुका है।

बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार को 7.03 प्रतिशत के नुकसान से 1,717.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान, कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत गिरकर 1,662.65 रुपये पर आ गया था। समूह की प्रमुख कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14,797.22 करोड़ रुपये घटकर 1.95 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) का शेयर 5.25 प्रतिशत के नुकसान से 553.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं अंबुजा सीमेंट्स भी 5.17 प्रतिशत गिरकर 342.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। एपीएसईजेड का बाजार पूंजीकरण 6,620.82 करोड़ रुपये घटकर 1.19 लाख करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह, अडाणी पावर 156.10 रुपये, अडाणी ट्रांसमिशन 1,126.85 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 687.75 रुपये और अडाणी टोटल गैस 1,195.35 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके अलावा, अडाणी विल्मर के शेयर नुकसान के साथ 414.30 रुपये, एनडीटीवी 198.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

इन सभी कंपनियों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट रही और बीएसई पर कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए। दिन में, बीएसई में अडाणी ट्रांसमिशन 1,126.85 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 687.75 रुपये और अडाणी टोटल गैस 1,195.35 रुपये के अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा, एसीसी का शेयर 3.06 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1,823.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। इस बीच, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सूचकांक सोमवार को 250.86 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,431.84 अंक पर बंद हुआ। 

टॅग्स :Moodyगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम