लाइव न्यूज़ :

Adani Group: राजीव जैन को बंपर फायदा, दो दिन में 3100 करोड़ रुपये कमाया, जानें असर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 4, 2023 17:32 IST

Adani Group: एनआरआई निवेशक राजीव जैन के स्वामित्व वाली जीक्यूजी पार्टनर्स ने संकट के समय कई कदम उठाए। 

Open in App
ठळक मुद्देनिवेश की जानकारी अडानी समूह की तरफ से ही दी गई है। राजीव जैन ने 3100 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है।  संकटग्रस्त अडानी ग्रुप में 15,446 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Adani Group: वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कई तरह के आरोपों का सामना कर रहे अडानी समूह के लिए राहत भरी खबर है। अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने बड़ा निवेश किया है। इस निवेश की जानकारी अडानी समूह की तरफ से ही दी गई है। 

एनआरआई निवेशक राजीव जैन के स्वामित्व वाली जीक्यूजी पार्टनर्स ने संकट के समय कई कदम उठाए। राजीव जैन अडाणी ग्रुप के लिए तरणहार बन गए। दो दिन में राजीव जैन ने 3100 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है। संकटग्रस्त अडानी ग्रुप में 15,446 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

साहसिक दांव ने केवल दो दिनों के अंतराल में 20% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है। अडानी के 4 शेयरों अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी ट्रांसमिशन में जैन के निवेश का बाजार मूल्य 18,548 करोड़ रुपये हो गया है।

अडाणी समूह ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने समूह की चार सूचीबद्ध कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी अमेरिकी संपत्ति प्रबंधक कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स को 15,446 करोड़ रुपये में बेची है। अडाणी समूह को आने वाले महीनों में दो अरब डॉलर से अधिक का कर्ज चुकाना है और इसलिए उसे नकदी की जरूरत है।

समूह ने एक बयान में कहा कि अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीसेज), अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर बाजार में बेचे गए। बयान के मुताबिक इस निवेश के साथ जीक्यूजी भारतीय बुनियादी ढांचे के विकास और वृद्धि में एक प्रमुख निवेशक बन गया है।

अडाणी समूह पर 2.21 लाख करोड़ रुपये का कुल ऋण है, जिसका लगभग आठ प्रतिशत अगले वित्त वर्ष के अंत तक चुकाना है। एईएल में बिक्री से पहले प्रवर्तकों की 72.6 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और इसमें 3.8 करोड़ शेयर या 3.39 प्रतिशत हिस्सेदारी 5,460 करोड़ रुपये में बेची गई।

एपीसेज में प्रवर्तकों की 66 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और इसमें 8.8 करोड़ शेयर या 4.1 प्रतिशत हिस्सेदारी 5,282 करोड़ रुपये में बेची गई। एटीएल में प्रवर्तकों की 73.9 फीसदी हिस्सेदारी थी और इसमें 2.8 करोड़ शेयर या 2.5 फीसदी हिस्सेदारी 1,898 करोड़ रुपये में बेची गई।

एजीईएल में प्रवर्तकों की 60.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और इसमें 5.5 करोड़ शेयर या 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,806 करोड़ रुपये में बेची गई। अडाणी समूह के सीएफओ जुगशिंदर सिंह (रॉबी) ने कहा कि जीक्यूजी के साथ सौदा संचालन व्यवस्था, प्रबंधन गतिविधियों और अडाणी कंपनियों में वैश्विक निवेशकों के लगातार भरोसे को दर्शाता है।

टॅग्स :Adani Enterprisesगौतम अडानीअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका