लाइव न्यूज़ :

Adani Group: कुल 2.65 अरब डॉलर मूल्य का कर्ज चुकाया, गौतम अडाणी ने दी गुड न्यूज, निवेशकों का भरोसा दोबारा हासिल करने का प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 20:43 IST

Adani Group: अडाणी समूह ने अपने एक क्रेडिट नोट में कहा कि उसने अपनी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 2.15 अरब डॉलर के कर्ज का पूरी तरह समय-पूर्व भुगतान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण के समय लिए गए 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को भी चुका दिया है।कर्जों का समय-पूर्व भुगतान 20.3 करोड़ डॉलर के ब्याज भुगतान के साथ किया गया है।समूह ने कहा कि चार सूचीबद्ध कंपनियों में प्रवर्तकों ने अपनी हिस्सेदारी की बिक्री भी पूरी कर ली है।

Adani Group: मुश्किलों से उबरने की कोशिश में लगे अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसने कर्ज बोझ को कम कर निवेशकों का भरोसा दोबारा हासिल करने के लिए पूर्व-भुगतान कार्यक्रम के तहत कुल 2.65 अरब डॉलर मूल्य का कर्ज चुका दिया है।

अडाणी समूह ने अपने एक क्रेडिट नोट में कहा कि उसने अपनी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 2.15 अरब डॉलर के कर्ज का पूरी तरह समय-पूर्व भुगतान कर दिया है। इसके अलावा उसने अंबुजा सीमेंट के अधिग्रहण के समय लिए गए 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को भी चुका दिया है।

समूह ने कहा, ‘‘कर्जों का समय-पूर्व भुगतान 20.3 करोड़ डॉलर के ब्याज भुगतान के साथ किया गया है।’’ इसके साथ ही समूह ने कहा कि चार सूचीबद्ध कंपनियों में प्रवर्तकों ने अपनी हिस्सेदारी की बिक्री भी पूरी कर ली है। अग्रणी वैश्विक निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स को यह हिस्सेदारी 1.87 अरब डॉलर (लगभग 15,446 करोड़ रुपये) में बेची गई है।

अडाणी समूह ने कहा, ‘‘कर्ज भुगतान कार्यक्रम अस्थिर बाजार स्थितियों में भी प्रायोजक स्तर पर मजबूत तरलता प्रबंधन और पूंजी पहुंच की गवाही देता है।’’ गत 24 जनवरी को अमेरिकी निवेश शोध फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में प्रतिकूल टिप्पणियां किए जाने के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।

इस दौरान एक समय समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों के सामूहिक बाजार पूंजीकरण में 145 अरब डॉलर तक की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, समूह ने शेयरों के भाव में हेराफेरी करने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि वह नियमों के अनुरूप संचालित होता है। इसके साथ ही उसने निवेशकों का भरोसा दोबारा हासिल करने के लिए अपने कर्जों का समय-पूर्व भुगतान करना भी शुरू कर दिया था। 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani EnterprisesAdani Wilmar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती