लाइव न्यूज़ :

जम्मू में 100 दुकानें खोलने की बात बिल्कुल गलत: रिलायंस रिटेल

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:18 IST

Open in App

जम्मू, 21 सितंबर रिलायंस रिटेल ने मंगलवार को कहा कि जम्मू में कंपनी की 100 दुकानें खोलने की बात पूरी तरह से गलत है। रिलायंस रिटेल की दुकान खुलने को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच कंपनी ने यह बात कही है।

रिलायंस रिटेल की प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने जम्मू में कोई दुकान नहीं खोली है। केंद्र शासित प्रदेश में हमारे कुछ वितरण केंद्र हैं और इसे छोटे कारोबारियों की मदद के लिये हमारे आपूर्ति भागीदारों ने स्थापित किया है।’’

उसने कहा कि रिलायंस लंबे समय से छोटे व्यापारियों को सहायता दे रहा है है और हम छोटे व्यापारियों के साथ साझेदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

पिछले कुछ दिनों में रिलायंस रिटेल की दुकानें स्थापित करने के खिलाफ जम्मू में व्यापारियों और कई अन्य समूह के विरोध के बीच कंपनी ने यह बात कही है।

कारोबारियों और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां रिलायंस रिटेल की दुकान खोले जाने को लेकर अलग-अलग विरोध प्रदर्शन किये। स्थानीय उद्योग मंडल ने इस मुद्दे को लेकर 22 सितंबर को बंद का आह्वान किया है।

इस विरोध प्रदर्शन को विभिन्न दलों, वकीलों और विभिन्न सामाजिक समूह से समर्थन मिल रहा है।

जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जेसीसीआई) ने आरोप लगाया कि जम्मू में कारोबारियों को केंद्र शासित प्रदेश की दिशाहीन नीतियों के कारण काफी भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?