लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो महंगाई भत्ता में 3 फीसदी तक हो सकता है इजाफा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2022 20:55 IST

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के नवंबर के आंकड़े आ चुके हैं। जिसमें सूचकांक 125.7 पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में सरकार 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअभी महंगाई भत्ता 31 फीसदी है, 3 फीसदी जुड़ने के बाद यह 34 फीसदी पर पहुंच जायेगाडीए के साथ फिटमेंट फैक्टर पर फैसला हो गया तो केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ सकती है3 फीसदी के इजाफे से लेवल 1 के कर्मचारी के डीएम में 540 रुपये प्रति महीने की वृद्धि होगी

दिल्ली: केंद्र सरकार 7वें वेतन आयोग के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को दिये जाने वाले महंगाई भत्ते में इजाफा करके उसे 34 फीसदी तक बढ़ा सकती है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार जनवरी 2022 के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि का ऐलान कर सकती है। इस फैसले से कम से कम 1.08 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिल सकता है।

खबरों के मुताबिक अगर मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के हक में यह फैसला लेती है तो इससे सैलरी में भारी इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) के नवंबर के आंकड़े आ चुके हैं। जिसमें सूचकांक 125.7 पर पहुंच गया है।

इसकी वजह से माना जा रहा है कि जनवरी 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में सरकार 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है। अभी कर्मचारियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो 3 फीसदी जुड़ने के साथ 34 फीसदी पर पहुंच जायेगा।

केंद्र सरकार ने फरवरी 2022 में सातवें वेतन आयोगी की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी बढ़ाने के लिए फिटमेंट फैक्टर लागू किया। इसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से 18000 रुपये हो गई।

दरअसल, फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना निर्धारित किया गया है। हालांकि, सातवें वेतन आयोगी की सिफारिशों के आधार पर इसे 3 गुना रखने की बात कही गई थी। अगर दैनिक भत्ते के बढ़ाने और फिटमेंट फैक्टर पर फैसला हो गया, तो केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह में बड़ी वृद्धि हो सकती है।  मौजूदा वक्त में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, जिसे केंद्रीय कर्मचारी बढ़ाकर 3.68 करने की मांग कर रहे हैं।  

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी के इजाफे की सूरत में लेवल एक के केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ते में 540 रुपये प्रति महीने की वृद्धि होगी और साथ ही उनका यात्रा भत्ता भी बढ़ेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों की तनख्वाह तय करते समय भत्तों के अलावा जैसे महंगाई भत्ता), यात्रा भत्ता, हाउस रेंट अलाउंट का भी ध्यान रखा जाता है।  कर्मचारी की बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना से गुणा करके निकाला जाता है। 

टॅग्स :वेतन आयोगमोदी सरकारसैलरीCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम