लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: 28 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और 30 दिनों की बोनस की घोषणा, जानें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2023 16:52 IST

7th Pay Commission: सभी गैर राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये निर्धारित की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। बोनस प्रदान करने का निर्णय किया गया है जिसकी उच्चतम सीमा 7,000 रुपये है।

7th Pay Commission: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों के लिए मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और 30 दिनों की बोनस की सोमवार को घोषणा की। सभी गैर राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये निर्धारित की गयी है। 28 लाख कर्मचारी को फायदा होगा। 

योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित /कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर) बोनस प्रदान करने का निर्णय किया गया है जिसकी उच्चतम सीमा 7,000 रुपये है।” योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। 

टॅग्स :दिवालीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी