लाइव न्यूज़ :

जियो भारत मोबाइल के जरिए 1 करोड़ लोग 4जी नेटवर्क से जुड़े, डिजिटल खाई को पाटने में मिल रही मदद

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 9, 2024 13:33 IST

जियोभारत मोबाइल की वजह से 2जी व 3जी से निकल कर 4जी से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की तादाद तेजी से बढ़ रही है और देश में डिजिटल खाई को पाटने में मदद मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट में जियोभारत की 50 फीसदी हिस्सेदारी123 रू में हो जाता है रिचार्ज, इंडस्ट्री में सबसे कम है रिचार्ज कीमतजियोभारत एक फीचर फोन की कीमत पर मिलने वाला स्मार्टफोन है- मुकेश अंबानी

नई दिल्ली: जियोभारत 4जी मोबाइल देश के 2जी व 3जी ग्राहकों के लिए वरदान बन कर आया है। 2जी व 3जी इस्तेमाल कर रहे 1 करोड़ से अधिक ग्राहक जियोभारत के जरिए 4जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। 1 हजार से कम कीमत वाले मोबाइल सेगमेंट की 50 फीसदी हिस्सेदारी जियोभारत ने कब्जा ली है। हालिया जारी रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई।  

जियोभारत मोबाइल की वजह से 2जी व 3जी से निकल कर 4जी से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की तादाद तेजी से बढ़ रही है और देश में डिजिटल खाई को पाटने में मदद मिल रही है। बताते चलें कि 25 करोड़ के करीब उपभोक्ता अभी भी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

शेयरधारकों को लिखे पत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, "जियोभारत फोन का लॉन्च देश के डिजिटल विभाजन को पाटने की दिशा में एक और क्रांतिकारी कदम है। जियोभारत फोन एक फीचर फोन की कीमत पर मिलने वाला स्मार्टफोन है, यह 2G-मुक्त भारत का सपना साकार करने में एक बड़ा कदम साबित होगा।"

एक साल पहले लॉन्च हुए जियोभारत में UPI, JioCinema और JioTV जैसे ऐप और डिजिटल सुविधाएं हैं। यह बेहद किफायती डिवाइस है जो उपयोगकर्ताओं को स्मार्टफोन की क्षमताओं से लैस करता है। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला और किफ़ायती डेटा भी प्रदान करता है। 

पूरे उद्योग ने जब टैरिफ प्लान मंहगे किए तब भी जियोभारत के लिए टैरिफ प्लान में कोई बदलाव नही हुआ। 123 रु में आज भी जियोभारत को रिचार्ज कराया जा सकता है। इंडस्ट्री में यह टैरिफ रेट सबसे कम है।

टॅग्स :जियोमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित