लाइव न्यूज़ :

आधार कानून का उल्लंघन किया तो लगेगा 1 करोड़ का जुर्माना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 22, 2019 08:29 IST

आधार एवं अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम में कानून के प्रावधानों, नियमों और निर्देशों के उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर एक करोड़ रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. पहले उल्लंघन के बाद इसके लगातार जारी रहने पर 10 लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देइस तरह के मामलों में निर्णय और जुर्माना लगाने के लिए जांच के वास्ते एक न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति की जरूरत है.अधिकारी आधार जारी करने वाले प्राधिकरण यूआईडीएआई की शिकायत के आधार पर जांच करेगा.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कानून के प्रावधानों के उल्लंघन के मामलों की जांच के लिए जल्द ही न्यायिक या निर्णय अधिकारी की नियुक्ति करने का फैसला किया है. इस तरह के उल्लंघन पर अब सिविल जुर्माना लगाया जाएगा. संसद ने इसी महीने एक संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत लोग बैंक खाता खोलने या मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए आधार को पहचान के रूप में स्वैच्छिक तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे.

आधार एवं अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम में कानून के प्रावधानों, नियमों और निर्देशों के उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर एक करोड़ रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. पहले उल्लंघन के बाद इसके लगातार जारी रहने पर 10 लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा.

धारा 33ए के तहत इस तरह के मामलों में निर्णय और जुर्माना लगाने के लिए जांच के वास्ते एक न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति की जरूरत है. यूएआईडीआई को उम्मीद है कि अगले डेढ़ महीने में न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी. यह अधिकारी आधार जारी करने वाले प्राधिकरण यूआईडीएआई की शिकायत के आधार पर जांच करेगा. सूत्रों ने हालांकि स्पष्ट किया कि नया प्रावधान गैर-अनुपालन के लंबित मामलों पर लागू नहीं होगा. यह प्रावधान सिर्फ नए मामलों पर लागू होगा. 

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित