लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन और रेखा के बाद जोया अख्तर का बंगला भी सील, BMC ने लगाया पोस्टर

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 06:38 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सेलिब्रटी इस वायरस के चपेटे में आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजोया का बंगला रेखा के बंगले के बिल्कुल पड़ोस में हैं। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। जोया अख्तर या उनके परिवार के किसी सदस्य के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की जानकारी सामने नहीं आई है। रेखा के बंगले में एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया गया था।

कोरोना के कहर की वजह से अमिताभ बच्चन और रेखा जैसे दिग्गज सितारों के बंगले सील किए जा चुके हैं। अब फिल्म निर्देशक जोया अख्तर का बंगला भी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने सील कर दिया है। जोया का बंगला रेखा के बंगले के बिल्कुल पड़ोस में हैं। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। अभी तक जोया अख्तर या उनके परिवार के किसी सदस्य के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले रेखा के बंगले में एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया गया था। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि 65 वर्षीय अभिनेत्री के बंगले ‘सी स्प्रिंग्स’ में मंगलवार को एक गार्ड संक्रमित पाया गया। बीएमसी ने बंगले के बाहर एक बोर्ड लगाकर इसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बीएमसी के कोविड-19 देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

अमिताभ बच्चन और अभिषेक की हालत में सुधार

वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर है। अस्पताल सूत्रों ने कहा कि ये दोनों नानावती अस्पताल के पृथक-वास केंद्र में हैं। इन दोनों ने ट्विटर पर 11 जुलाई को संक्रमण होने की पुष्टि की थी और बताया था कि उनके सीधे संपर्क में जो भी आए हैं, उनकी जांच होगी। इस संबंध में जानकारी रखने वाले अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ ये दोनों पृथक वॉर्ड में हैं और इनकी हालत स्थिर है। मौजूदा समय में इन्हें गहन इलाज की जरूरत नहीं है। उनका इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हैं। उन्हें इसके साथ ही थेरेपी भी दी जा रही है।’’ 

अमिताभ बच्चन ने फैंस को कहा- शुक्रिया

अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनके पिता तब तक अस्पताल में रहेंगे जब तक डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दे देते हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके दिल को छू गए। अमिताभ ने लिखा, ''आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूं। सभी को धन्यवाद।''  (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनरेखाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल