लाइव न्यूज़ :

Google Doodle on Zohra Sehgal : अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन 'मां' जोहरा सहगल को गूगल ने डूडल बना यूं किया सलाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 29, 2020 08:26 IST

जोहरा सगहल के नाम का डूडल आज गूगल ने बनाया है। जोहरा डांस व अभ‍िनय में ही जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देजोहरा सहगल के नाम पर गूगल ने बनाया है डूडलजोहरा सहगल का असली नाम साहिबज़ादी ज़ोहरा बेगम मुमताज़ उल्लाह खान था।

जोहरा सहगत उन महिलाओं में से एक मानी जाती हैं जिन्होंने अपनी शर्तों पर  जिंदगी जी।जोहरा सहगल का असली नाम साहिबज़ादी ज़ोहरा बेगम मुमताज़ उल्लाह खान था। जोहरा एक सुन्नी परिवार से आती थीं। महज सात वर्ष की आयु में मोतियाबिंद ने उनकी बायीं आंंख की रोशनी छीन ली थी। लेकिन जोहरा ने कभी हिम्मत नहीं हारी। 102 वर्ष की उम्र में 10 जुलाई 2014 को द‍िल के दौरे की वजह से उनका न‍िधन हो गया था। आज गूगल ने उनके नाम का डूडल बनाया है। 

गूगल ने मंगलवार को प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेत्री और नर्तकी जोहरा सहगल के सम्मान में उन्हें याद करते हुए डूडल बनाया। गूगल अमूमन हर दिन किसी न किसी महान शख्सित को याद करते हुए डूडल बनाता है। 

जोहरा ने 1935 में पंडित उदयशंकर की नृत्य मंडली में दाख‍िला ल‍िया और दुनियाभर के तमाम देशों में प्रस्तुति दी।अलीगढ़ में उदयशंकर सांस्कृतिक केंद्र में नृत्य करना सिखाने के दौरान इंदौर से आए छात्र कामेश्वर सहगल से उन्हें प्रेम हुआ था और आठ साल छोटे कामेश्‍वर से उन्‍होंने शादी थी।

1959 में जोहरा के पति ने आत्महत्या कर ली थी। और वह 1962 में लंदन चली गईं जहां उन्होंने फिल्म, टीवी और रेडियो के लिए खासा काम क‍िया। 1990 के दशक में जोहरा ने हिंदी सिनेमा के परदे पर वापसी की और दिल से, हम दिल दे चुके सनम, वीर जा, चीनी कम और सांवरिया जैसी तमाम फ‍िल्‍मों में काम क‍िया। जोहराने चीनी कम में अमिताभ की मां का रोल प्ले किया था जो हर किसी को बेहद पसंद आया था।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीडूडल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?