लाइव न्यूज़ :

जज्बे को सलाम: पिता ने छोड़ा फिर भी नहीं हारी हिम्मत, कॉल सेंटर में काम कर परिवार को संभाला, अब होती है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनती

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 15:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपने पुरानी दिनों को याद करते हुए कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक इंटरव्यू के दौरान जरीन खान ने अपनी स्ट्रगल के दिनों की कहानी शेयर की है।जरीन खान ने बताया है कि किस तरह उनके पिता ने साथ छोड़ दिया था और इसके बाद मां पूरी तरह टूट गई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान आज फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। जरीन खान को बॉलीवुड के भाइजान सलमान खान ही बॉलीवुड में लेकर आए थे। इसके अलावा जरीन की फिटनेस ट्रेनिंग में भी सलमान ने काफी मदद की थी। सलमान खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

एक इंटरव्यू के दौरान जरीन खान ने अपनी स्ट्रगल के दिनों की कहानी शेयर की है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद करते हुए जरीन खान ने कई बातों का जिक्र किया। जरीन खान ने बताया है कि किस तरह उनके पिता ने साथ छोड़ दिया था और इसके बाद मां पूरी तरह टूट गई थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत से काम लिया और अपनी मां और छोटी बहन को संभाला।

जरीने ने इस मुश्किल परिस्थितियों में मां को दिलासा देते हुए सबकुछ ठीक कर देने की बात कही। जरीन ने कहा- 'एक शाम में कुछ ऐसा हो गया कि हम सबकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। हमारे पिता घर छोड़कर चले गए। पिता के जाने से हम सबको कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ा। हम ऐसे परिवार से नहीं थे जहां हमें विरासत में धन-दौलत मिला हो।'

उन्होंने आगे कहा- 'मैंने अपनी रोती हुई मां तो शांत कराते हुए कहा चिंता करने की कोई बात नहीं है मैं सब संभाल लूंगी। हालांकि, मां से इतनी बड़ी बात मैंने कह तो दी लेकिन मुझे खुद उस समय समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करुंगी। मैंने 12वीं पूरी कर ली थी और कॉल सेंटर में काम करना शुरू कर दिया। उस दौरान मैं 100 किलो की थी। लेकिन धीरे-धीरे चीजें व्यवस्थित होती चली गई। बता दें कि 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'वीर' से जरीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  

टॅग्स :जरीन खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'