लाइव न्यूज़ :

जायरा वसीम ने प्रधानमंत्री मोदी पर निकाली भड़ास, ट्वीट कर कहा- आपको नींद कैसे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 29, 2020 09:29 IST

बॉलीवुड छोड़ने के बाद जायरा वसीन ने कश्मीर मुद्दे पर राय रखी थी और वह काफी चर्चा में रही थीं। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देजायरा वसीम ने अपने करियर के पीक पर आकर बॉलीवुड को अलविदा कहा थाअब जायरा ने प्रधानमंत्री मोदी पर ट्वीट करके निशाना साधा है

दंगल फिल्म से बॉलीवुड में अपने कदम रखने वाली जायरा वसीम से भला कौन रूबरू नहीं है। जायरा ने कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड से अलविदा कह दिया है। लेकिन जायरा अब सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर राय रखने के कारण सुर्खियों में रहा करती हैं। बॉलीवुड छोड़ने के बाद जायरा वसीन ने कश्मीर मुद्दे पर राय रखी थी और वह काफी चर्चा में रही थीं।  अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडर से एक ट्वीट किया है और बिना पीएम मोदी का नाम लिया उन पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा है कि सवाल यह होना चाहिए कि 'आपको रात को सुकून की नींद कैसे आ जाती है ?' यह नहीं कि 'आप आम कैसे खाते हैं।

The question should’ve been “Aapko raat ko sukoon ki neend kaise aajati hai”. NOT “Aap aam kaise khate hai”. 💔— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) February 28, 2020

जायरा ने इस ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कुछ समय पहले पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनको आम बहुत पसंद हैं। जिसकी मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब जायरा वसीम के ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले जायरा वसीम ने जम्मू कश्मीर के हालातों पर खुलकर अपनी राय पेश की थी जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गई थीं।  घाटी से अनुच्छेद 370 हटे हुए छह महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। जिस वक्त यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर से हटा था उस वक्त विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।

इस पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की थी।अनुच्छेद 370 के छह महीने से ज्यादा वक्त बीतने पर अभिनेत्री जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए जायरा ने कई सवाल उठाए थे। 

टॅग्स :ज़ायरा वसीमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया