लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी के 93वें बर्थडे पर हुई उनकी बायोपिक की घोषणा, ये होगा नाम

By IANS | Updated: December 25, 2017 16:48 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को बायोपिक की घोषणा की गई है।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को बायोपिक की घोषणा की गई है। वाजपेयी 93वें साल के हो गए हैं और उनकी बायोपिक का नाम 'युगपुरुष अटल' रखा गया है। इसके निर्माता राजीव धमीजा, अमित जोशी और रणजीत शर्मा होंगे, जो स्पेक्ट्रम मूवीज के बैनर तले बनेगी। इस बायोपिक की पटकथा बसंत कुमार लिख रहे हैं और निर्देशन मयंक पी. श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा। 

श्रीवास्तव ने बताया कि हम इस बायोपिक को वाजपेयी के परिवार की अनुमति से बना रहे हैं। हम उनके परिजनों के संपर्क में हैं। उनके परिवार की सदस्य माला तिवारी ने इसमें हमारी मदद की है। इस फिल्म के लिए कलाकारों की तलाश जल्द ही शुरू हो जाएगी। 

वाजपेयी की बायोपिक 'युगपुरुष अटल' के संगीतकार बप्पी लहरी होंगे। अमेरिका से एक वीडियो के जरिए भेजे संदेश में लहरी ने कहा कि मैं इस फिल्म को बनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। मैंने भारत रत्न वाजपेयी के लिए संगीत बनाया है। यह गाना उनकी ही लिखी कविता से बनाया गया है।

ग्वालियर में एक शिक्षक के परिवार में 25 दिसम्बर, 1924 को जन्मे वाजपेयी 19 मार्च 1998 से लेकर 22 मई 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईबॉलीवुडबायोपिकबॉलीवुड गॉसिपबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"