लाइव न्यूज़ :

YouTuber भुवन बाम ने मार्च की पूरी कमाई गरीबों को किया दान, फैंस ने जमकर सराहा

By अमित कुमार | Updated: April 1, 2020 14:45 IST

अपने कॉमेडी चैनल पर भुवन बाम खुद के अलग-अलग लुक्स लेकर लोगों को खूब हंसाने का काम करते हैं। भुवन बाम ने हाल ही में भी कुछ ऐसा किया कि उनकी खूब तारीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में अब तक सबसे अधिक राशि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दी है।भुवन ने यूट्यूब से हुई मार्च की पूरी कमाई को डोनेट करने का फैसला किया है।

बीबी की वाइन्स स्टार भुवन बाम यूट्यूब पर अपने शोज के जरिए लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। उनके शो को लेकर लोगों में खासा क्रेज रहता है। यही वजह है कि पोस्ट डालते ही उनका वीडियो ट्रेडिंग में टॉप पर शो करने लगता है। अपने कॉमेडी चैनल पर वह खुद के अलग-अलग लुक्स लेकर लोगों को खूब हंसाने का काम करते हैं। भुवन बाम ने हाल ही में भी कुछ ऐसा किया कि उनकी खूब तारीफ हो रही है। 

दरअसल, भुवन ने यूट्यूब से हुई मार्च की पूरी कमाई को डोनेट करने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भुवन ने राहत कार्यों में कुल 10 लाख रुपए की मदद की है। भुवन के इस फैसले को फैंस का भरपूर साथ मिल रहा है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं। भुवन से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स राहत कार्यों में अपना योगदान दे चुके हैं। 

इस मामले में अब तक सबसे अधिक राशि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दी है। अक्षय कुमार मे 25 करोड़ रुपए तो वहीं भूषण कुमार ने करीब 12 करोड़  रुपए की मदद की है। इसके अलावा राजकुमार राव, विक्की कौशल, सारा अली खान, शिल्पा शेट्टी, अजय देवगन, सुनील शेट्टी और ऋतिक रौशन जैसे बड़े-बड़े कलाकारों ने अपने-अपने हिसाब से लोगों की मदद की है।  

टॅग्स :बीबी की वाइन्सकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल