लाइव न्यूज़ :

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देखी 'उरी', ट्वीट करके कुछ इस अंदाज में करी फिल्म की तारीफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2019 09:46 IST

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक दिखाने वाली फ‍िल्‍म उरी देखी है। योगी ने उरी देखने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ भी की है।

Open in App

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक दिखाने वाली फ‍िल्‍म उरी देखी है। योगी ने उरी देखने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ भी की है। सीएम ने ये फिल्म लोकभवन, लखनऊ में उत्‍तर प्रदेश के राज्‍यपाल राम नाईक और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फ‍िल्‍म देखी। 

फिल्म देखने के बाद सीएम ने इसकी फोटो ट्विटर पर पोस्‍ट की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि लोकभवन, लखनऊ में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फ़िल्म के प्रदर्शन का अवलोकन किया।

 हाल ही में योगी ने राज्य में फिल्म टैक्स फ्री का ऐलान किया था। इस फिल्म की तारीफ पीएम मोदी के ने भी हाल ही में मुंबई में की थी। इस के बाद सदन में बजट पेश करते हुए पीयूष गोयल ने भी फिल्म की तारीफ की थी। फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम के अलावा टीवी एक्‍टर मोहित रैना अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि उरी पाकिस्तान पर भारत के द्वारा की गई सर्ज‍िकल स्ट्राइक पर आधार‍ित है।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में तीसरा हफ्ता पूरा कर लिया है। यह फ‍िल्‍म 11 जनवरी को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हुई थी। तीसरे हफ्ते में उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक ने बीते साल की सर्वाध‍िक कमाई करने वाली फ‍िल्‍मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। उरी ने अब तक 189.76 करोड़ की कमाई कर ली है और जल्‍द ही ये 200 करोड़ में जगह बना लेगी। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउरी : द सर्जिकल स्ट्राइकविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?