लाइव न्यूज़ :

Yoga Day 2019: अक्षय कुमार की मां ने कुछ इस अंदाज में मनाया योगा दिवस, फोटो हो गई वायरल

By मेघना वर्मा | Updated: June 21, 2019 15:15 IST

अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।

Open in App

अक्षय कुमार बॉलीवुड के कुछ उन स्टार्स में से हैं जो फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अक्षय की पंक्चुएलिटी और उनकी फिटनेस को लेकर लोग उनसे इंस्पायर होते हैं। अक्षय कुमार की इस फिटनेस के पीछे योगा का बहुत बड़ा हाथ हैं। वहीं इंटरनेशनल योगा डे पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें अक्षय कुमार की मां भी योगा करती दिखाई दे रही हैं। 

अक्षय ने अपनी मां अरुण भाटिया की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो योगा करती दिखाई दे रही हैं। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'कुछ ऐसा शेयर कर रहा हूं जिसपर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, अपनी घुटनों की सर्जरी के बाद 75 साल की उम्र में मेरी मां ने योग करना शुरु किया और अब वो उनके डेली रूटीन में शामिल हो गया है और ये दिन-ओ दिन बेहतर होता जा रहा है।'

सिर्फ अक्षय ही नहीं बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। इनमें कंगना रनौत, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सोनल चौहान आदि। योगा दिवस पर इस बार भी सेलिब्रिटीज ने योगा करके लोगों को इंस्पायर किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म केसरी में दिखाई दिए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। अक्षय कुमार इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। वहीं अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म गुड न्यूज की भी शूटिंग कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आएंगी। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?