लाइव न्यूज़ :

सिंगर हनी सिंह पर पत्नी शालिनी ने किया घरेलू हिंसा का केस, कोर्ट ने 28 अगस्त तक मांगा जवाब

By अभिषेक पारीक | Updated: August 3, 2021 18:55 IST

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर कानूनी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के जाने माने सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर कानूनी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं।हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। शालिनी ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत याचिका दायर की है। 

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर कानूनी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। शालिनी ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अपने पति के खिलाफ याचिका दायर की है। 

शालिनी ने तीस हजारी कोर्ट में मुख्य मेट्रोपोलिटियन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष आज मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद मेट्रोपोलिटियन मजिस्ट्रेट की ओर से हनी सिंह को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनसे मामले में जवाब तलब किया गया है। इस मामले में अभी तक हनी सिंह ने आरोपों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। 

कोर्ट ने 28 अगस्त तक उन्हें अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शालिनी तलवार के वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने शालिनी तलवार की शिकायत को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। साथ ही कोर्ट की ओर से शालिनी तलवार के पक्ष में एक अंतरिम आदेश जारी किया गया है, जिसमें हनी सिंह संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति को बेचने पर रोक लगाई गई है। 

ये हैं आरोप 

अपनी याचिका में शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक रूप से उत्पीड़ित करने और आर्थिक हिंसा के आरोप हैं। हनी सिंह के साथ ही उनके माता-पिता और बहन को भी आरोपी बनाया गया है। शालिनी ने स्त्रीधन वापस करने के लिए भी याचिका में कहा है। 

रियलिटी शो में पत्नी को मिलवाया

साल 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को दर्शकों से मिलवाया था। उस दौरान बहुत से लोग हैरान हो गए थे। दोनों ने कई सालों की दोस्ती के बाद शादी कर ली थी। 

टॅग्स :हनी सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल