लाइव न्यूज़ :

11 साल पहले रणबीर ने कहा था- मुझे बीफ पसंद है, अब मचा बवाल, ट्विटर पर चला ब्रह्मास्त्र के बहिष्कार का अभियान

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2022 16:03 IST

मंगलवार रणबीर और उनकी पत्नी आलिया को उजैन के महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर काफी उत्पात मचाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के बहिष्कार का अभियान चलाया जा रहा है।ट्विटर पर #BoycottBrahamstra ट्रेंड कर रहा है। बीफ वाले बयान को लेकर रणबीर आलिया को उजैन के महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

#BoycottBrahamstra: रणबीर कपूर के एक पुराने बयान पर बवाल मचा हुआ है। यह बयान 11 साल पुराना है। 11 साल पहले एक शो में रणबीर अपनी फूड हैबिट्स के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें बीफ पसंद है। उनकी यही पसंद अब लोगों को नापसंद आ रही है। लोग उनको खूभ भला-बुरा बोल रहे हैं।

 नौबत यहां तक आ गई कि उन्हें और उनकी पत्नी आलिया को मंगलवार उजैन के महाकाल मंदिर तक में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर काफी उत्पात मचाया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मोर्चा संभाला तो कइयों पर लाठियां बरसा दी। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें थप्पड़ मारते, खींच कर गाड़ी में डालते देखा जा सकता है। पुलिस द्वारा इस कार्रवाई पर कई सनातन प्रेमियों ने नाराजगी जाहिर की।

इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के बहिष्कार का अभियान चलाया जा रहा है। ट्विटर पर #BoycottBrahamstra ट्रेंड कर रहा है। मुद्दा वही बीफ खाने का है। 2011 में रणबीर अपनी फिल्म 'रॉकस्टार' के प्रमोशन के सिलसिले में कुणाल विजयकर के शो 'द फूडी इन टाइम्स नाव' पर पहुंचे थे। अपने फूड हैबिट्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि ''मुझे चिकन कुछ खास पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि चिकन नॉन-वेजेटेरियन लोगों का सोया है। मैं मटन, पाया, बीफ और लाल मास खाना पसंद करता हूं। मुझे बीफ बहुत पसंद है।''

इस वीडियो के आधार पर यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा पीटे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- उज्जैन पुलिस ने हिंदुओं (बजरंग दल) को इतना बेरहमी से मारा है, जो गोमांस खाने वालों को महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं करने देने के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे। उन्होंने सर तन से जुदा भी नहीं किया लेकिन वे बेरहमी से मार रहे हैं।

दीपेश नाम के ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को कोट करते हुए लिखा-एक तरफ ब्रह्मास्त्र का शिवा और एक तरफ बीफ गाई। #Boycottbrahmastra

एक अन्य ने लिखा- ये लोग हमनाम हिन्दू हैं। सांस्कृतिक रूप से जिहादी आदिवासी।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल