लाइव न्यूज़ :

रामायण-महाभारत दिखाए जाने के बहाने यशवंत सिन्हा ने सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट किया कुछ ऐसा कि लोगों ने लगाई जमकर क्लास

By अमित कुमार | Updated: May 3, 2020 14:12 IST

देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही रामायण-महाभारत को फिर से प्रसारण करने का फैसला लिया गया। सरकार के इस फैसले से फैंस भी खुश हैं, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने इस पर नाराजगी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देरामयाण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हुआ था।यशवंत सिन्हा की इस गलती के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अक्सर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम काज पर सवाल उठाते रहते हैं। मोदी सरकार पर आरोप लगाने का वह कोई मौका नहीं छोड़ते। रामायण-महाभारत दिखाए जाने के बहाने यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

दरअसल, शनिवार शाम किए ट्वीट में सिन्हा ने लिखा, 'महाभारत को पहली बार 1988 में और रामायण को 1993 में डीडी द्वारा प्रसारित किया गया था। यह सरकार अब इस काम का क्रेडिट नहीं ले सकती।' इस ट्वीट में वह रामायण के प्रसारण का विवरण गलत करते हैं। दरअसल, रामायण को साल 1987 में शुरू किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मापी मांगते हुए अपनी जानकारी को दुरस्त की।

लेकिन यशवंत सिन्हा की इस गलती के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे। किसी ने उनके याद्दाश्त पर सवाल खड़े किए तो कोई उन्हें पहले अपनी जानकारी को सही करने की नसीहत दी। फैंस की लगातार मिल रहे कमेंट्स के बाद यशवंत सिन्हा ने एक और ट्वीट किया और लोगों से अपनी गलती की माफी मांगी।

बता दें कि रामयाण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हुआ था। इसी प्रकार महाभारत के पहले प्रकरण का प्रसारण 2 अक्टूबर 1988 को तथा अंतिम प्रकरण का प्रसारण 24 जून 1990को हुआ था। लॉकडाउन में इन दोनों धारावाहिक को फैंस एक बार फिर जमकर देख रहे हैं।

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरयशवंत सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल