लाइव न्यूज़ :

KGF 2 में रवीना टंडन के शामिल होने पर खुशी से झूम उठे रॉकिंग स्टार यश, कहा- 'चीज बड़ी है मस्त-मस्त'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2020 16:20 IST

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।  इस फिल्म में रवीना रमिका सेन की भूमिका में नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देयश का जवाब देते हुए रवीना ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।यश इस फिल्म में रॉकी नामक एक युवक का किरदार निभा रहे हैं।

'केजीएफ : चैप्टर 1' की सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही 'केजीएफ : चैप्टर 2' का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया। कन्नड़ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रॉकी नामक एक युवक का किरदार निभा रहे हैं। जिसका मकसद दुनिया और सोने की खान जीतना है। फिल्म के पहले पार्ट को जिस तरह से खत्म किया गया था, उससे यह बात तो साफ हो गई थी कि फिल्म का दूसरा भाग भी रिलीज किया जाएगा। 

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।  इस फिल्म में रवीना रमिका सेन की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्ट प्रशांत नील ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की। रवीना टंडन के फिल्म में शामिल होने से यश भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रवीना के किरदार का नाम लेते हुए लिखा, 'रमिका सेन भले ही रॉकी के क्षेत्र में नहीं आ सकती। लेकिन मैम आपका यश के गृहनगर में स्वागत है।'

यश को जवाब देते हुए रवीना ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो रवीना और यश दोनों लुक देते दिखाई पड़ रहे हैं। इसके साथ रवीना ने लिखा, 'लुक बी जान ले सकता है...डेथ वारंट जारी हो चुका है। जिसके जवाब में यश ने मोहरा फिल्म का पॉपुलर गाने को याद करते हुए लिखा, 'ये वारंट चीज है बड़ी मस्त-मस्त, लेकिन फिर भी रॉकी की अनुमति की जरूरत है।'

 

टॅग्स :रवीना टंडनकेजीएफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल