लाइव न्यूज़ :

अधर में लटकी संजय दत्त की 'केजीएफ 2', कोर्ट के आर्डर के बाद शूटिंग रुकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 30, 2019 08:22 IST

साउथ सुपरस्टार यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'केजीएफ 2' ृ के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म 'केजीएफ' के सुपरहिट होने के बाद लोग इसके सीक्वल 'केजीएफ 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे.

पिछले साल रिलीज हुई कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' के सुपरहिट होने के बाद लोग इसके सीक्वल 'केजीएफ 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे.

फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसे अब कोर्ट के आदेश पर रोक दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग कोलार गोल्ड फील्ड की सायनाइड हिल्स पर चल रही थी. बताया जा रहा है कि एक स्थानीय नागरिक ने शिकायत दर्ज करके इस फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि वे फिल्म के सेट बनाकर हिल्स और वातावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

फिल्म की शूटिंग इसी महीने की शुरु आत में शुरू हुई थी. संंजय दत्त के 60वें जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिससे उनका किरदार रिवील हुआ था. प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी और सरन शक्ति भी अहम रोल निभा रही हैं.

टॅग्स :केजीएफसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया