लाइव न्यूज़ :

‘83’ में काम करने पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा-काम करना काफी तरोताजा करने वाला है

By भाषा | Updated: January 3, 2020 14:18 IST

अभिनेत्री दीरिता पादुकोण ने कहा कि वास्तविक कहानी पर रणवीर सिंह के साथ काम करना थोड़ा तरोताजा करने वाला है, क्योंकि पिछली फिल्मों के मुकाबले इसमें भारी भरकम भावपूर्ण संवाद नहीं हैं

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने सह-कलाकार और पति रणवीर सिंह के साथ ‘83’ में काम कर रही है दीपिका का कहना है कि भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से जुड़ी इस फिल्म में काम करना उन दोनों के लिए काफी ‘तरोताजा’ करने वाला रहा।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने सह-कलाकार और पति रणवीर सिंह के साथ ‘83’ में काम कर रही है और उनका कहना है कि भारतीय क्रिकेटर कपिल देव से जुड़ी इस फिल्म में काम करना उन दोनों के लिए काफी ‘तरोताजा’ करने वाला रहा।

इससे पहले दोनों निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, और ‘पद्मावत’ में साथ नजर आ चुके हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वास्तविक कहानी पर रणवीर सिंह के साथ काम करना थोड़ा तरोताजा करने वाला है, क्योंकि पिछली फिल्मों के मुकाबले इसमें भारी भरकम भावपूर्ण संवाद नहीं हैं और इसकी कहानी सच्चाई के करीब है।

उन्होंने फोन पर मुंबई से पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ये किरदार पूरी तरह से अलग है और ज्यादा वास्तविक वाले विन्यास में है। इसमें उस तरह के भावपूर्ण संवाद नहीं है जिस तरीके की भाषा का इस्तेमाल हमने पहले के तीन फिल्मों में किया था।’’

अभिनेत्री इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार अदा कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म में उनके किरदार को ज्यादा जगह नहीं मिली है, लेकिन यह फिल्म उनके लिए कपिल देव और रोमी देव के जीवन के बारे में जानने का अवसर है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोण83 मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?