लाइव न्यूज़ :

एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप केस दर्ज कराने वाली महिला पर हुआ चाकू से हमला, केस वापिस लेने की दी धमकी

By मेघना वर्मा | Updated: May 26, 2019 09:15 IST

छह मई को पुलिस ने एक्टर करण ओबेरॉय को रेप और ब्लैकमेलिंग के केस में जेल भेज दिया था। वहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूजा बेदी उनके स्पोर्ट में उतरी थीं।  

Open in App

छोट पर्दे के एक्टर करण ओबेरॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। करण पर रेप और ब्लैकमेंलिंग का आरोप लगा है। वहीं करण पर रेप का केस दर्ज करवाने वाली महिला पर शनिवार को दो बाइकर्स ने अटैक कर दिया। सिर्फ यही नहीं उनसे करण के केस को वापिस लेने की भी धमकी दी गई है।

दरअसल शनिवार सुबह रोज की ही तरह अक्यूज्ड मुंबई के अंधेरी में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर टहल रही थीं। उसी समय उन पर चाकू फेंककर हमला किया गया। वहीं एक लेटर भी उनके पास फेंका गया। जिसमें लिखा था केस वापिस ले लो। वहीं महिला ने ओशवारा पुलिस थाने में इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। 

डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो महिला की वकील शीतल पांडेय ने पुलिस वालों को बताया उनके पीछे बाइक पर दो लोग थे। जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था और मास्क लगाया था। वहीं उनके पीछे वो लगातार हॉर्न बजा रहे थे। उनमें से एक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और चिल्लाने लगा। बाइकर्स ने हाथ पर बोतल ले रखी थी। महिला ने पुलिस वालों को बताया कि बाइक वाले शायद उनपर एसिड अटैक करना चाह रहे थे। 

एक्सिडेंट के बाद विक्टिम फौरन सिद्धार्थ हॉस्पिटल मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए पहुंची थी। उसके बाद पुलिस स्टेशन। पुलिस की मानें तो वो अब सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं। पुलिस ऑफिसर की मानें तो उन्होंने 324, 506 और धारा 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छह मई को पुलिस ने एक्टर करण ओबेरॉय को रेप और ब्लैकमेलिंग के केस में जेल भेज दिया था। वहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूजा बेदी उनके स्पोर्ट में उतरी थीं।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!